बुराई की झांकियां पेश कर जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता बढ़ाने का त्योहार हैलोवीन
हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन फेस्टिवल हैलोवीन डे के रूप में मनाया जाता है। इसे अमेरिका और लंदन में भी एक सेलिब्रेशन की तरह मनाया जाने लगा है। इस उत्सव के दौरान बुराई की झांकियां पेश की जाती हैं और बड़े व बच्चे भूत, प्रेत, पिशाच की वेशभूषा में तैयार होते हैं। इस त्योहार को मनाने वाले लोग मानते हैं इससे बुराई दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है।
तैयार करते हैं एक हॉन्टेड हाउस
इस उत्सव को मनाने के लिए किसी खास जगह को चुना जाता है और कद्दू को सुखाकर इसके ढांचे को भूत के सिर का आकार देकर सजाया जाता है।जो कि भूतों का एक प्रतीक माना जाता है।
खास तरह के फूड तैयार किए जाते हैं:
हैलोवीन के मौके पर लोग सिर्फ सजावट, कपड़ों और एक-दूसरे को डराने तक ही नहीं सीमित है बल्कि इस उत्सव के सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने के लिए विशेष फूड भी तैयार किए जाते हैं। खास बात है कि जैसी हैलोवीन की थीम है खाना भी बिल्कुल वैसा होता है। जैसे भूत की शक्ल सी दिखने वाली कद्दू से बनी डिश व कैंडी, जानवरों के आकार वाले केक और पेस्टी।
भूत और भी हुए डरावने
अब ये उत्सव सिर्फ परंपरा का हिस्सा ही नहीं बल्कि आधुनिकता का एक उदाहरण भी बन गया है। जिसे अब हर प्रजाति के लोग मना रहे हैं। इनमें युवाओं की तादात अधिक है। इस उत्सव को अब पार्टी का रंग दिया जाने लगा है। जिसमें भूतों के रंग रूप को नया रूप दिया जा रहा है। यानी ये अब और भी डरावने नजर आ रहे हैं। तो अगर आप भी अपनी पार्टी को अलग तरह से सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो हैलोवीन थीम अपना सकते हैं।
साभार दैनिक भास्कर
रचनाएं देखें
मोटी खाकी वर्दी में
सीलन लगी दीवारों के बीच
चोरों खूनी ,मक्कारों के बीच
हर 15 मिनट में एक सिगरेट सुलगाता है
लगातार बजती टेलीफोन की घंटी
किसी की शिकायत, कभी अफसर की डांट
गाली गलौज, चिल्लम चिल्ली
लावारिस लाश का पंचनामा
जाड़ों की गुनगुनी दोपहर। सड़क किनारे चाय-बिस्कुट का एक खस्ता-हाल खोखा। मैले-से गेरुए वस्त्र पहने, संन्यासी-सा दिखने वाले एक अधेड़ ने सामने वाली बेंचों में से एक पर बैठते हुए चाय ऑर्डर की। चाय वाले ने केतली से उँड़ेलकर जैसे ही चाय का कुल्हड़ उसके हाथ में थमाया, दूसरी बेंच पर बैठ पहले से ही चाय पी रहे नरोत्तम ने चायवाले से कहा, “यह चाय मेरे खाते में डाल देना सुरेश।” फिर उस व्यक्ति से कहा, “आपसे कुछ पूछने की धृष्टता कर सकता हूँ महाराज?” “मेरे लत्तों पै ना जा भाई,” अधेड़ ने कहा, “मैं कोई संन्यासी ना हूँ।” “जो भी हैं, हम-जैसे सामान्य लोगों से तो अलग ही हैं।”
शरीर की अस्वस्थता की तुलना उस दरवाजे या खिड़की से की जा सकती है, जिस पर रंग-रोगन और सफाई तो खूब की जाती है पर उसे ज्यादतर बंद या जरा सा खोल कर काम चला लिया जाता है ! अब वह दिखने में तो बेहद साफ-सुथरा और चमकदार लगेगा, पर जब उसे पूरा खोलने की आवश्यकता आन पड़ेगी तो उसके कब्जे (Hinge) उसे हिलने-डुलने नहीं देंगें। वह नखरे करेगा, जाम हो जाएगा। चिंचिंयाने लगेगा ! ठीक यही हालत शरीर की भी होती है, दिखने में नहाया-धोया, साफ-सुथरा, चमकदार, पर दस कदम पर ही हांफने और कराहने लगता है। इसीलिए हल्की-फुल्की सक्रियता की आवश्यकता बनी रहती है।
ऐसे ही मन-मंथन भी
सकारात्मक हो तो बढ़ती है
नव-सृजन की क्षमता।
वरना ऐसे बवंडर
भयंकर तूफान बनकर अस्त-व्यस्त कर देते ह
घर-आँगन और मन-आँगन भी!
फिर संगीत बजता है।
फिर दौड़।
फिर उम्मीद।
फिर वही कुर्सी।
और हर बार
खेल बदलता है,
खिलाड़ी बदलते हैं—
पर
कुर्सी पर बैठने वाले नहीं।
सादर समर्पित
वंदन
Halloween Festival की जानकारी देती और सुंदर लिंक्स के लिए साधुवाद
जवाब देंहटाएंरोचक जानकारी
जवाब देंहटाएंस्नेह बना रहे ✨🙏
जवाब देंहटाएंरोचक जानकारी के साथ बेहतरीन प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंमेरी रचना साझा करने के लिए हार्दिक धन्यवाद आपका ।