---

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

4368.....झूमती फसलें सरसों की

 मंगलवारीय अंक में
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।
-------
आज देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा।

प्रकृति और मनुष्य का शाश्वत संबंध सृष्टि में जीवन का आधार है। प्रकृति का ऋतु परिवर्तन मनुष्य के जीवन शैली में उत्साह और उमंग का वाहक है जिसे मनुष्य लोक परंपराओं के माध्यम से त्योहारों के रूप में अभिव्यक्त करता है। मकर संक्रांति संपूर्ण भारत में 
विभिन्न नामों से मनाया जाता है-

मकर संक्रान्ति - छत्तीसगढ़, गोआ, ओड़ीसा, हरियाणा, बिहार, झारखण्ड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, और जम्मू
ताइ पोंगल, उझवर  - तमिलनाडु
उत्तरायण - गुजरात, उत्तराखण्ड
माघी - हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब
भोगाली बिहु - असम
शिशुर सेंक्रात - कश्मीर 
खिचड़ी - उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार
पौष संक्रान्ति - पश्चिम बंगाल
मकर संक्रमण – कर्नाटक
  
 आज की रचनाएँ-


आपने भी देखे होंगे 
ऐसे कम समझ वाले लोग 
अपने आसपास 
 इन्हें पहचानना नहीं होता का 
बहुत मुश्किल 
इनके चेहरे पर निजी परेशानियों की लकीरें 
नहीं होती हैं 
होती हैं एक बेफिक्र हंसी 
तेज चाल क्योंकि ये लोग अक्सर जल्दीबाजी में होते हैं 
कहीं किसी के पास पहुँचने के लिए । 


खेतों में जब झूमती फसलें सरसों की 

पीली आग भली लगती है लोहड़ी की !


गिद्धे और भांगड़े सजते 

तन पर सुंदर वस्त्र शोभते, 

पहली लोहड़ी नववधू की 

या घर आये कोमल शिशु की !




मेरे सपने में आकर गांव आज भी मुझे बुलाता है 
सारी सारी रात गांव की गलियों में मुझे घूमाता है 
गांव का कोई साथी मुझको भी याद करता होगा 
अब भी गांव के खेतो में अलगोजा तो बजता होगा। 

होली पर चंग  की धाप आज भी खूब लगती होगी 
छोटी काकी  ब्याव  में आज भी खूब नाचती होगी 
झूमझूम बादल गांव में आज भी खूब बरसता होगा 
अब भी गांव के खेतो में अलगोजा तो बजता होगा

सायली छंद


खिले
रंग बिरंगे
उपवन में फूल
हवा लहराई
मदभरी !
 
अघोर
है विसंगति
कविता कोमल तुम्हारी
हृदय किन्तु
कठोर !

संगम किनारा देखते हैं



जाने रंग कितने है समेटे 
आओ रंग सारा देखते हैं 

पुल से रात का मंज़र कि जैसे 
रेतों में सितारा देखते हैं


 --------

आप सभी का आभार।
आज के लिए इतना ही 
मिलते हैं अगले अंक में।

4 टिप्‍पणियां:

  1. पोंगल, बीहू, खिचड़ी और संक्रांति की सभी को शुभकामनाएँ, सुंदर प्रस्तुति, आभार श्वेता जी !

    जवाब देंहटाएं
  2. सुन्दर सार्थक सूत्रों से सुसज्जित आज की हलचल ! मेरी रचना को स्थान दिया हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार आपका ! सप्रेम वन्दे !

    जवाब देंहटाएं
  3. खूबसूरत प्रस्तुति आदरणीया।

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।