निवेदन।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

3675 / स्माइल करो और शुरु हो जाओ ~


नमस्कार  !  हाज़िर हूँ एक छोटे ब्रेक के बाद .....ब्लॉग की कुछ चुनी हुई पोस्ट लेकर .......... यूँ तो शिवरात्रि के कारण शिव स्तुति की ही कई पोस्ट नज़र आयीं  फिर भी कुछ अलग सा चुनने का प्रयास किया है ......फरवरी माह की मेरे द्वारा यह पहली हलचल  .....पाँच लिंकों  के आनंद  पर ...... इस बीच न जाने कितना पानी यमुना में बह गया ........ मतलब  कि पूरा वैलेंटाईन  सप्ताह निकल गया और यहाँ तक की शिव जी की बरात भी निकल गयी ...... चलिए शिव जी की बरात में आप शामिल हुए हों या नहीं लेकिन हमारी ब्लॉगर  कविता  रावत जी शामिल हुई थीं तो चलिए उनके  द्वारा दिखाए विडिओ  से हम भी शामिल हो जाएँ ... 

महाशिवरात्रि पर शिव की अनूठी भव्य बारात

महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जब दोपहर में शिव-पार्वती बारात में शामिल होने का अवसर मिला तो आत्मीय शांति का अनुभव हुआ। यूट्यूब पर विडियो लोड हुआ तो उसमें ब्लॉग पर शेयर करने का बटन भी सामने आ गया तो क्लिक करने पर ब्लॉग पर आ गया तो सोचा इसके साथ ही दो-चार शब्द लिखती चलूँ।

हो गया न आम के आम गुठलियों के दाम ........ विडिओ के साथ थोड़ी जानकारी भी मिली ......असल बात है आस्था की  ...... यदि मन में  ईश्वर के प्रति आस्था है तो उसका जाप दिए का ही काम करता है ....... मन से  भी अन्धकार दूर होता है और इस लघु कथा को पढ़ जानिये   कि कहाँ  रोशनी करता है  

 दूसरा दीया


यहाँ तक कि गेट की घण्टी बजने पर भी, आनेवाले का नाम पूछने या अपने पहुँचने के लिए "आ रही हूँ"  बोलने की जगह भी ॐ नमः शिवाय ही बोलती हो। तुम उनको पुकारोगी नहीं तो क्या वो तुमको देखेंगे नहीं या ध्यान नहीं रखेंगे!"

सच है  दिया तले अँधेरा भी प्रकाशित हो जाता है ......  लेकिन कुछ लोग आस्था को महज़ पाखंड ही  मान लेते हैं .....

 दरअसल  पहला धर्म तो मानवता ही है  , लेकिन फिर भी किसी की भावनाओं को ठेस नहीं  पहुँचायी जानी चाहिए  ....  पाखण्ड और  आस्था   में काफी अंतर होता है ..... केवल विरोध करना है यह नहीं विचार रखना चाहिए ....मैं तो ले आई हूँ एक ऐसी ही रचना .... निर्णय आप करें ... 


हर धाम में हर पाप का है नहीं चारा


नए जगत में हुआ पुराना
रुद्राक्ष का क़िस्सा 
सबको मिले मेहनत के मुताबिक
अपना-अपना हिस्सा

वैसे ऐसे विचार भी इसलिए बनते हैं क्यों  कि बहुत अजीब औ गरीब अनुभव हो जाते हैं ....  एक जायजा लीजिये इस संस्मरण का ..... 


मैने कुछ नहीं किया। बस भीड़ का हो गया। वैसे भी भीड़ में आप के पास करने के लिए कुछ नहीं रहता। भीड़ में शामिल व्यक्ति सिर्फ भीड़ ही रहता है। आदमी नहीं रह जाता। वही करता है जो भीड़ करती है। वही सोचता है जो भीड़ सोचती है। वैसे ही हाँका जाता है जैसे भीड़ को हाँका जाता है।

यूँ कभी कभी ईश्वर में गहन आस्था रखने वाला जब जीवन के संघर्षों से हारने लगता है तो  ईश्वर से मन की बात कुछ इस तरह भी कर बैठता है ...... 

ताउम्र उलझती, झगड़ती रही

तोहमतें लगाईं…कलपती रही कि-

बोलो जरा

तुम्हारी मर्जी बिना जब

हिल सकता नहीं पत्ता भी तो

भला मेरी क्या बिसात .


चलिए ईश्वर से शिकवे शिकायतें बहुत हो गयीं ...... अब चलते हैं व्यवहारिक बातों पर ...... बात तो सोचने वाली है .... कभी कभी हम अनजाने में ही कितना पक्षपात कर जाते हैं कि स्वयं को ही पता नहीं चलता ..... 


स्माइल करो और शुरु हो जाओ ~


क्या जीवन सच में इतना आसान व सरल है कि बस मुसकुराओ और शुरू हो जाओ...! नहीं ऐसा नहीं है, जीवन यदि इतना ही सरल होता, तो आज लोग यूँ अवसाद का शिकार हो आत्महत्या ना कर रहे होते। जीवन के छोटे -छोटे निर्णयों से लेकर जीवन में आने वाले गंभीर चरणों तक मनुष्य को संघर्ष ना करना होता। हर कोई बस मुसकुराता और अपने लक्ष्य के प्रति सजग हो जाता। फिर तो शायद इस संसार में कोई दुखी ही ना होता। नहीं...!

बात तो सही है ....... लेकिन कभी कभी ज़िन्दगी को चटपटा बनाये रखने के लिए क्या क्या जुगत लगायी जाती है ज़रा देखिये ..... 

वो कौन थी? (कहानी)


राकेश का कहीं पता नहीं था. वापस लौटने को हुई, तभी उसकी नजर राकेश के मोबाइल पर पड़ी. उसमें चैट विंडो ओपन थी. शायद वो किसी से अभी-अभी चैट कर रहा था और बीच में ही उठ गया था.

सोनाली ने पहले तो खुद को रोका, लेकिन मन नहीं माना. उसने अनायास ही मोबाइल उठा लिया. चैट पढ़कर उसकी आँखें फैल गयीं. राकेश किसी “लव” नाम के कांटेक्ट से मैसेज पर बात कर रहा था,

“सुबह अचानक मेरी मैडम की दीदी चाय लेकर आ गयी थीं...इसलिए फोन काटना पड़ा”

चलिए अंत भला तो सब भला ...... कुछ इश्क में पार पा जाते हैं तो कुछ डूब जाते हैं ...... ऐसा 

रचनाकारों को पढ़ते हुए महसूस होता है ......  कुछ पुराने वक़्त को याद कर उसमें खोते हुए ठहर ही 

गए हैं ....... 


शान्त थे बड़े, बड़े निष्काम थे,
पल वो ही, तमाम थे,
बह चली थी, जिस ओर, जिन्दगी,
ठहरी, वक्त की वो ही धार,
बनी आधार थी,
बस, गिनता रहा मैं ....

थे, जो,
कुछ तुम्हारे, कुछ हमारे!

 ऐसे ही एक खूबसूरत ग़ज़ल  लिखी है ........


अपने ही क़दमों की आहट पा रहा हूँ मैं,
कहने को ख़ुद से बहुत दूर जा रहा हूँ मैं,

धुंध में, तसव्वुर ए आबशार है ज़िन्दगी,
तिश्नगी को ख़्वाबों से, बहला रहा हूँ मैं,
  
कोई दूर  जा रहा है तो कोई अगल -बगल हो रहा है ....... अब ये पैसा तो ऐसी ही चीज़ है ...... आइये जानते हैं इनकी दुखती रग  को ..... 




सूरज थका-थका था उसे नींद आ गई,
साग़र की बाज़ुओं में वो झट से पिघल गया.


और  इस पिघलने के साथ ही  आज की हलचल को विराम देती हूँ ............ फिर मिलते हैं ब्लॉग की कुछ चुनी हुई पोस्ट्स के साथ अगले सोमवार को ...... 

नमस्कार 
संगीता स्वरुप 


रविवार, 19 फ़रवरी 2023

3674 ....दुर्गंध की तरह पसरी रहतीं हैं ईर्ष्याएँ, दुर्भावनाएँ, कुदृष्टि, और अकर्मण्यताएँ

 सादर अभिवादन

महाशिवरात्रि
कल मना लिए, बारात भी निकल गई
होलाष्टक लगने को है एक मार्च से..जितने भी शुभकार्य है
वो कर डालिए और अशुभ कार्यों को लिए यही आठ दिन मिलते है
हो गई बकवास शुरु....
रचनाएं देखिए..



परखी बादलों ने जौहरी सी पनघट काया बदलती रूह बीच l
तस्वीर इस मंजर की इनायतॅ आयतें लिख रही चाँद बीच ll

बेचैन अधीर मन गुमशुदा करवट बदलती रातों बीच l
पूछ रहा खुद से क्यों खो गया मेरा चाँद बदरी बीच ll


सुना था,
प्रेम, सौंदर्य, सद्भावनाएँ
शुभाशीष हैं प्रभु की
पर दुर्गंध की तरह पसरी रहतीं हैं
ईर्ष्याएँ, दुर्भावनाएँ, कुदृष्टि, और अकर्मण्यताएँ
लालच और खूंखार लालसाएं हर जगह!
और इन सबको साधतीं, सहारा देतीं स्वार्थ और कुतर्क की बैसाखियाँ!




 "उफ यह आँधी..!

"काकी द्वार बंद करलो, बहुत तेज आँधी  आने वाली है..!"आवाज सुनकर कामना चौंक कर देखती है तो सामने की छत से कपड़े समेटती बंशीलाल की बेटी निर्मला चिल्ला रही थी।

"काकी कहाँ खोई हो? बहुत तेज आँधी आने वाली है। आसमान धूल से भर गया है।
घर गंदा हो जाएगा ...!

"आने दे निर्मला,तू भीतर जा...!





छाए बहार चहुँ ओर मिटे  तामस हर इक घट का
झांकें गहन  रहस्य खोजें  खोलें  पट घूँघट का !

जो  गाए न गीत कभी ना  जिनकी लय-धुन बांधी
परिचय करें अनाम स्वरों  से  गूँजे  नयी रागिनी  !





अपना ही अस्तित्व मिटाती
करती इनका पोषण
सर्पों जैसी फितरत इनकी
करते कितना शोषण
कुछ भी मेरा रहा न अपना
दुख से हूं झुलसाई
पग-पग पर नित छली गई हूँ
सहमी हूँ घबराई।


आज बस
सादर

शनिवार, 18 फ़रवरी 2023

3673... नलिन विलोचन शर्मा

    हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...

‘नकेन’ शब्द नलिन विलोचन शर्मा, केसरी कुमार और श्री नरेश के प्रथमाक्षरों को मिलाने से बना है ।

नलिन विलोचन शर्मा

उन्होंने यह भी कहा: “आलोचनात्मक विवेक उनकी इतिहास-दृष्टि की केन्द्रीय विशेषता है.” लेकिन विधेयवाद संबंधी आरोप को छोड़ दें, तो भी नलिन जी जिस भारतीय इतिहास-दृष्टि की बात करते हैं और उसके उदहारण के रूप में हजारी प्रसाद द्विवेदी के इतिहास को रखते हैं, वह क्या विचारणीय नहीं है? जब साहित्येतिहास के क्षेत्र में शुक्ल जी की दृष्टि की ही प्रधानता थी, तब नलिन जी ने साहित्येतिहास के क्षेत्र में भारतीय दृष्टि का प्रश्न उठाया. 

नलिन विलोचन शर्मा

अपनी एक पुस्तक –‘द यूज ऑफ पोएट्री एण्ड द यूज ऑफ क्रिटिसिज़्म’ में इलियट ने लिखा है- मुझे लगता है कि कवि यह मानता है कि उसकी कुछ सामाजिक उपयोगिता है। लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि उसे धर्म-विज्ञान, उपदेशक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री या अन्य किसी रूप में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। वह कुछ भी कर सकता हैं, किन्तु जब वह कविता लिखता है तो कविता ही लिखनी चाहिए कविता जो कविता के रूप में मान्य हो, न कि किसी अन्य रूप में।

नलिन विलोचन शर्मा

जब हिंदी में इतिहास-दर्शन की चर्चा से प्रायः लोग अनजान थे, तब उन्होंने ‘साहित्य का इतिहास-दर्शन’ जैसी महत्त्वपूर्ण पुस्तक लिखकर इतिहास-लेखन की आधारभूमि को मजबूती दी थी। वे मानते हैं कि साहित्य का इतिहास वस्तुतः गौण लेखकों का इतिहास है। बड़े-बड़े लेखकों के आधार पर साहित्य का इतिहास लिखनेवाले इतिहास-दृष्टि से भिन्न यह नयी इतिहास-दृष्टि थी। समाज या राष्ट्र का इतिहास राजाओं का इतिहास नहीं बल्कि जनता का इतिहास है, इस कथन से नलिन जी के कथन को मिलाकर देखना चाहिए, तब उनकी इतिहास-दृष्टि की सामाजिकता और व्यापकता दिखाई देगी।

नलिन विलोचन शर्मा

अधिक-से-अधिक तब के गुमनाम से उपन्यास ‘मैला आँचल’ को कालजयी उपन्यास के रूप में पहचान दिलाने वाले आलोचक के रूप में याद किए जाते हैं. हिंदी के इतिहास दर्शन की चर्चा जब न के बराबर थी तब ‘साहित्य का इतिहास दर्शन’ जैसी किताब लिखने वाले आलोचक के रूप में भी उनका नामोल्लेख होता है. और किसी प्रसंग में उन्हें याद करते या उन्हें उद्धृत करते प्राय:  नहीं देखा-सुना जाता . ऐसा क्यों है; जबकि वे हिंदी के ‘सिगनिफिकेंट’ आलोचक हैं? दुनिया सोवियत और अमेरिकी शिविर  में बंटी हुई थी. राजनीतिक  रूप से दो सिरों में विभाजित विचारधारा का प्रभाव दुनिया के साहित्य पर भी था. माना जाता था कि या तो आप प्रगतिशील हैं या गैर-प्रगतिशील.

नलिन विलोचन शर्मा

 ‘दृष्टिकोण’ (1947),‘साहित्य का इतिहास-दर्शन’ (1960),‘मानदंड’ (1963),‘हिन्दी उपन्यास : विशेषतः प्रेमचंद’ (1968),‘साहित्य: तत्त्व और आलोचना’ (1995) उनकी आलोचनात्मक पुस्तकें हैं ।हिंदी में इतिहास-दर्शन जैसे गंभीर विषय पर लिखने वाले वे पहले व्यक्ति हैं । सभी तरह के नए-पुराने विषयों और विश्व के श्रेष्ठ साहित्य पर उनकी एक समान पकड़ थी । जिस अधिकार से वे कालिदास पर लिखते थे, उसी अधिकार से अपने समकालीन अज्ञेय आदि पर भी । रूसी कथाकार तुर्गनेव,दास्ताव्स्की, फ्रांसीसी उपन्यासकार आन्द्रे जींद, इंग्लैंड के गल्पकार आर्थर कोयस्लर और टी.एस. एलियट जैसे बड़े रचनाकारों पर लिखने वालों में भी संभवतः वे हिन्दी के पहले आलोचक हैं ।

>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2023

3672....कहानी ले लो कहानी....

शुक्रवार अंक में
आप सभी का स्नेहिल स्वीकार करते हैं।
-------
श्रवण कवि !
केवल दुःख शब्द 
छू भर देने से
दाहिरा इराक़ घाव से
नहीं टपकाते आँसू,
न ही पैंटी जा सकती है
और न गढ़ी जा सकती है
दुःख की पूरी परिभाषा...
और न ही नम्रता से
जलवायु विकास कर रहे हैं
जीवन के बुझे रंग
न ही तृप्त हो जाते हैं
तृषित हृदय,
क्योंकि संसार के
प्रत्येक प्राणी के द्वारा
दुःख-सुख की परिभाषा
विषय के आधार पर
महसूस किया जाता है
परंतु 
मानकीकरण द्वारा
वगीकृत होती है
 अलग-अलग 
 समय पर महसूस किया
 भावनाओं के
 विश्लेषण के 
 आधार पर...
हर बार गढ़ी जाती है
सुख-दुःख की
नई परिभाषा।
©श्वेता

-------------------

आज कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं
लिख रहे हैं क्योंकि टाइप करने पर बहुत एरर हैं 
हो रहा है,अगले अंकन में शायद यह परेशानी है 
ठीक हो जाओ यही उम्मीद करते हैं।

आइए अब आज की संभावनाओं की दुनिया में देखें-

अपने मनमुताबिक जीने की चाह में
कई रंग देख नहीं पाते हैं
अपनी सोच की भँवर में ठग रहा
काँटें असंतोष की निकाल कर फेंक न पायें
कवयित्री कविता का मर्म स्पष्ट करते हुए कहती हैं
यह कविता, हर जगह, हर विभाग, साहित्य राजनीति आदि में पद, पुरस्कार, सम्मान आदि के साथ होते भेदभाव को लेकर लिखी गई है। जो लोग किसी कृपा की आकांक्षा के लिए कुछ नहीं करते, कोई लीक नहीं पकड़ते, वे किनारे पर ही रह जाते हैं। हालाँकि उनका आत्म सम्मान अडिग होता है।



पत्ते होते तो ले जाते हैं साथ में हवा हमको .
या धारा में जाता है  , सागर हमको मिलता है।
अड़े रहे अपनी मार्मी पर  ,  कहलाए पत्थर .
इसकी राह चल रही है..

भावनाओं को गुंठकर एहसास एहसास एहसास हो जाते हैं
ज़िक्र दिल का हो तो शब्द नहीं ज़्ज़्बात लिखे जाते हैं

कोई किसी और के लिए,
बुरा, बुरा नहीं होगा?
फिक्र में हमें खुद के सिवा
और क्या..?
इसलिए फिक्र में, 
बस फिक्र न हो..!

 हर बात ही बनना तुम पर ही
 खत्म हो गया है
ख़्वाब हो या हक़ीक़त आपके ख़्यालों से
तन्हाई भी बज़्म हो जाती है...

तेरे हाथ से गुंधे हुए 
आंटें में सना हुआ प्यार,
या कम में दिया हुआ बटन 
दबा हुआ प्यार,


पढ़ें जबर्दस्त वंग


अरे नहीं भैया तब भी बहुत मोहगी है। हाँ तो दीदी बड़ी भी तो है ,  ऊपर से आप शब्दों का प्रति बंद अलग अनुभव करते हैं ,  कभी सोचा है कि स्वछंद लेख वाले का कितना चेहरा बना रहे हैं और आप इसमें शामिल भी स्वभाव-भाव कर रहे हैं। लेलो न एक कहानी दीदी , आपका क्या होगा। आप तो खुद भी इतना लिख ​​रहे हैं कि आपके हाथ के नीचे से निकलने वाली छोटी मोटी पत्रिका वह भी वोर जो अखबार के साथ अलग से दिखाई देता है ,  तक में केवल दो पन्ने तो आपके ही होते हैं। ऐसे में लिखा हमारा भी थोड़ा सा लेलोगी तो आप क्या बिगड़ेंगे। 

और चलते-चलते अगर आप 
इस नाव की सवारी नहीं करेंगे तो
ज़िंदगी के सबक का एक पन्ना पढ़ कैसे पायेंगे?

कभी लगता है कि नांव पाट का मोह नहीं त्याग प्राप्त होते हैं इसलिए बहुत दूर नहीं जाते पाट से अलग – निहारती रहते हैं उस पीछे छूट रहे पाट को। खोई रहती है उस पर गुजरे पलों की स्मृतियों में। कभी कुछ दूर भी हो जाते हैं तो भी किनारे से बहुत दूर नहीं। पाट शायद कुछ ओझल हो भी जाते हैं तो भी नदी के किनारे अपने से नजर आते हैं - मन, भ्रम में ही सही, अपनों के बीच रहता है। कभी-कभी कुछ बिंदुओं का उल्लेख सन फाइल में बहुत कुछ हासिल करने की इच्छा होती है तो मगर एक बड़ा सी नांव उसी पानी में देने से तो मंजिल नहीं मिल जाती। पट की बेड़ियाँ और हौसलों को देखती हैं।

-------//////-------

आज के लिए ही
कल का विशेष अंक लेकर
आ रहे हैं  प्रिय विभाग दी ।

------- -

गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

3671...नज़र रहे तो सारी दुनिया अच्छी है...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय जयकृष्ण राय तुषार जी की रचना से। 

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक में पाँच रचनाओं के लिंक के साथ हाज़िर हूँ-

मर्यादा में कैसे रहें

सब बड़ों का कहना माना जाए

किसी से बहस ना की जाए

खुद को मर्यादा में रखा जाए

यही शिक्षा आज के किस्से से ली मैंने।

फिर मिलने का वादा - -

शहर है उसका ही दीवाना, हर शू उसी का ज़िक्र,
हाकिम का ख़ुदा हाफ़िज़ उठ गए सभी इजलास,

चाँदनी की तरह तहे दिल में उतरता है जां नशीं,
जिस्म ओ जां को कहाँ रहता है, होश ओ हवास,

सिंहिनी के लाल

कर्ज़ हम पर छोड़ कर तू चल दिया,

गर्व करने का हमें है पल दिया।

हम न भूलेंगे तेरे बलिदान को,

ऐ सिपाही देश को नव बल दिया

तुझपे न्योछावर सदा तन और मन।

भारती के वीर धरनी के सजन॥

 एक ग़ज़ल -नज़र रहे तो सारी दुनिया अच्छी है

नज़र रहे तो सारी दुनिया अच्छी है

काजल तो आँखों को सिर्फ़ सजाता है

हवा उड़ा ले जाती जिसको मीलों तक

उस बादल से सूरज क्यों ढक जाता है

लम्बे जीवन के लिए सुपरफूड केफीर -सतीश सक्सेना

केफीर ग्रेन्स मानव निर्मित नहीं हैं बल्कि जीवित सूक्ष्म जीवाणु समूह (माइक्रो ऑर्गनिज़्म्स )हैं , सामान्य भाषा में वे जीवित बैक्टीरिया समूह हैं जो मानव शरीर के लिए जीवन अमृत की तरह काम करते हैं ! आजतक उनकी उत्पत्ति कैसे और कहाँ हुई, किसी को नहीं पता सिवाय इसके कि कॉकेशियस पहाड़ के आसपास के निवासी ही, उनके द्वारा फर्मेन्टेड दूध का उपयोग करते पाए गए !

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव 


बुधवार, 15 फ़रवरी 2023

3670..डगर पनघट की - -

।। प्रातःवंदन।।

ओस-बूंद कहती है; लिख दूं
नव-गुलाब पर मन की बात।
कवि कहता है : मैं भी लिख दूं
प्रिय शब्दों में मन की बात॥
ओस-बूंद लिख सकी नहीं कुछ
नव-गुलाब हो गया मलीन।
पर कवि ने लिख दिया ओस से
नव-गुलाब पर काव्य नवीन॥
~केदारनाथ अग्रवाल
शब्दों का विस्तार देते हुए आज के प्रस्तुति में शामिल रचनाएँ ..✍️

मिलने की #आरजू की है किल।


घाव दे जाते हो कितने ऐ कातिल ,

कि गुजरते है लम्हे कई होने में फिल,

मिलकर बिछड़ने से डरता है ये #दिल ,

इसलिए तो मिलने की #आरजू की है किल।

🌼

बदलाव - 'अपनों के खातिर'

Change story

आज जब आकाश ने धरा का हाथ अपने हाथ में लेकर बड़े प्यार से कहा, "इधर आओ धरा ! हमेशा जल्दी में रहती हो, जरा पास में बैठो तो" ! तो अपने कानों पर विश्वास नहीं कर पायी वह,..

🌼

डगर पनघट की - -







प्रणय बंध के अतिरिक्त, बाध्यता हैं अंतहीन,
कुछ दृष्टव्य अति स्पष्ट, कुछ हैं बहुत  महीन,

दूरत्व मिटा देता है समस्त अनुरागी - अनुबंध,
जब तक परस्पर के नज़दीक, हर पल है रंगीन..

🌼

हम एकाकी


प्रेम अगर पाया भीतर तो

मिले यह सृष्टि प्रेम लुटाती, 

स्वयं से भी जो न जुड़ पाया

पीड़ा मन की रहे सताती

🌼

--एक प्रणय गीत --

खोल कर यूँ न ज़ुल्फ़ें चलो बाग़ में, प्यार से है भरा दिल,छलक जाएगा

 ये लचकती महकती हुई डालियाँ

 झुक के करती हैं तुमको नमन, राह में

 हाथ बाँधे हुए सब खड़े फ़ूल  हैं..

🌼

।।इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...