निवेदन।


फ़ॉलोअर

मंगलवार, 7 जून 2022

3417 ...आग जलती रहे भीतर इश्क़ की सदा

सादर अभिवादन.....
शब्दों पर ध्यान दें 
शब्दों को पहचान दें 
ऊंची लंबी उड़ान दें 
शब्दों को आत्मसात करें 
उनसे उनकी बात 
शब्दों का आविष्कार करें  
गहन सार्थक विचार करें



शब्दों को चुन कर
सहेजा एकत्र किया
प्रेम के धागे में पिरो कर
माला बनाई प्यार से
सौरभ से स्निग्ध किया
खुशबू फैली सारे परिसर में





हम वह आकाश हैं जो कभी मिटता नहीं
उसी आकाश को लाके ओढ़ाया है

आग जलती रहे भीतर इश्क़ की सदा
रुलाया लाख पर इसने ही हँसाया है





कुछ साल पहले एक लेख पढ़ा था कि वैज्ञानिको की एक संस्था ने मांग की हैं कि अब मनुष्य के शरीर का सामान्य तापमान 98.6 से कम करके 97. 7-8 कर देना चाहिए | इसके पीछे उनका तर्क था कि अब दुनियाँ में वेक्सिनेशन , साफ सुथरा खाना पीना , अच्छा पोषण आदि इतना बढ़ गया कि अब शरीर को वायरस आदि से बचाने के लिए अपना सामान्य तापमान पहले की तरह नहीं रखना पड़ता हैं उससे कम रखता हैं |



कहती है दुनिया ये सारी,
मनु तन पुण्य से उपजा है,
कोख बिना ये असंभव था,
प्रभु पर भी माँ का क़र्ज़ा है,
शब्द नहीं जो गुण गायें,
माँ से न कोई निर्मल है,
विश्राम माँ का आँचल है।।




आलू से सोना निकालने वाली मशीन का झांसा एकाध बार चुनाव तो जितवा सकता है मगर किसान के घर चूल्हा नही जलवा सकता. उसका कर्जा नहीं माफ करवा सकता.

शास्त्रों में भी कहा गया है कि मन के हारे हार है, मन के जीते जीत अर्थात यहाँ भी इसी बात पर जोर है कि अहसासने की बात है और उसे उस रुप में ग्रहण करने के लिए तैयारी की बात है. अगर -२५ महसूस कर रहे हो तो वैसे गरम कपड़े पहनों. -१२ महज आंकडा है उस पर न जाओ.



अंतस्तल के सर्वोच्च आसन पर
तुम सामान्य सी माला के मोती नहीं
तुम रुद्राक्ष हो ! एक अनमोल रुद्राक्ष !
मेरे जीवन का सबसे मूल्यवान उपहार




मैं तो ऐसी नगीना थी ऐ संग दिल
तराशकर हीरे सा तुम निखारे तो होते

आती अवरोधों की तोड़ जंजीरें सब
कभी आवाज़ दे तुम पुकारे तो होते ,
टूटे दिल की किरिचें संभाले है रखा
जोड़कर रेज़ों को तुम निहारे तो होते

आज अतिक्रमण हो गया
बस अब और नहीं
सादर


सोमवार, 6 जून 2022

3416 ...../ चलो रोपते हैं एक पौधा / सांसों का सौदा .......

 नमस्कार ! आज  पुनः सूचना  लगा रही  हूँ ......... जिन ब्लॉगर्स  को यदि जानकारी नहीं है वो ध्यान दें ..... 

रविन्द्र प्रभात जी एक जाने माने ब्लॉगर रहे हैं । उन्होंने परिकल्पना की शुरुआत  की थी । प्रति वर्ष किसी न किसी ब्लॉगर को अलग अलग विधा में अलग अलग पुरस्कार भी मिलते रहे हैं । अब उनकी योजना है कि एक परिकल्पना कोश बनाया जाय जिसमे ब्लॉग और ब्लॉगर्स के नाम दर्ज़ हों , यानि कि ऐसा कोश जहाँ सभी ब्लॉगर्स  का  अता- पता मिल जाये । रश्मि प्रभाजी  को ब्लॉग्स के लिंक इकट्ठे करने का काम सौंपा गया है । उनकी तरफ से ये सूचना मैं यहाँ लगा रही हूँ -


परिकल्पना कोश के निर्माण के प्रथम चरण में 
पिछले तीन दशक में ब्लॉग पर शानदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले ब्लॉगर बंधुओं को रेखांकित करने का कार्य शुरू करते हैं।

इसमें शामिल होने के लिए कृपया अपने नाम के साथ ब्लॉग का नाम,कब बनाया, उद्देश्य क्या था लिखकर और साथ में ब्लॉग के किसी खास पोस्ट के साथ rasprabha@gmail.com पर यथाशीघ्र भेजें ।

यहाँ कुछ बातें स्पष्ट कर दूँ कि

 1 -ये कार्य ब्लॉग्स को एक जगह एकत्रित करने का है । 
2- पोस्ट जो भेजी जाय वो छोटी होनी चाहिए । यदि लम्बी पोस्ट है तो केवल लिंक भेजें । 
3 - प्रयास करें कि 10 दिन के अंदर ही अपने ब्लॉग के बारे में जानकारी दे दें । 
यदि किसी को और कुछ जानकारी चाहिए तो कमेंट में पूछ सकते हैं । जवाब भी आपको  अगले दिन यहीं कमेंट में मिलेगा । 

आशा है आपमें से बहुत से ब्लॉगर्स ने अपने ब्लॉग  की जानकारी दे  दी होगी ........ 

अब चलते हैं आज की प्रस्तुति पर ......... देखते हैं कुछ चुने हुए लिंक्स .......... वैसे आज कल ब्लोग्स  पर पोस्ट कुछ कम आ रही हैं ........ नए  ब्लॉगर्स से उम्मीद   बंधी  थी लेकिन वो भी तो अब पुराने हो गए न .........लेकिन एक अच्छी बात हो रही है की कुछ पुराने ब्लॉगर्स  अपने  ब्लॉग पर अपनी पोस्ट  डाल रहे हैं और निरंतर सक्रीय हैं ........ब्लॉग्स पर भ्रमण कम है लेकिन अपने ब्लॉग पर  पोस्ट  डाल  रहे हैं .......... इसी सिलसिले में  संध्या शर्मा  जी  ने  ब्लॉग  पर    पंख  फैलाए हैं और लायी हैं बेहतरीन .....

परवाज़...


वो तन्मयता से मेरे पांवों को 

महावर से सजाना तुम्हारा

मेरे आंचल को सलीके से संवारना

हर पूजन अनुष्ठान में

मुझे सम्मान देकर

अनुगामी बनना तुम्हारा

संध्या  शर्मा जी की ये रचना चित्रों पर आधारित है ...... अर्थात  चित्रों को शब्द का ताना बना  पहनाया गया है ......... लेकिन ये शब्द क्या क्या भाव रखते हैं इनको जानना है तो पढ़िए रेखा जी की रचना ..... 

मैं क्या हूँ?

मैं शब्द हूँ,

उमड़ता हूँ दिमाग में

कभी कल्पना से,

कभी साक्षी बनने से

कभी तो भोक्ता भी होता हूँ,

लीजिये शब्दों ने कह दिया  कि  क्या क्या भाव रखते हैं ..... लेकिन  लोगों के मन में क्या क्या भाव रहते हैं इनसे सावधान होना ज़रूरी है ..... और सोशल मिडिया पर क्या क्या होता है ज़रा एक निगाह डालें .... 
 एक भाई साहब ने मुझे फेसबुक पर मित्रता निमंत्रण भेजा | जर्मनी में ह्रदय रोग के डॉक्टर हैं और पूरे जर्मनी में इनको मित्रता के  लिए सोशल मिडिया पर कोई नहीं मिला और मुझे मित्र निवेदन भेज दिए हैं | इनके हजारो मित्रो में ज्यादातर अफ़्रीकी और दो चार  भारतीय लोग ही दिख रहें हैं |  ये किसी अफ़्रीकी देश में  बना फर्जी प्रोफ़ाइल हो सकता हैं | जो  लॉटरी  जीताने या चाचा की संपत्ति दान करने जैसे कांड के लिए बना होगा | 

फेक प्रोफाइल की बातों  से ज़रा  बच  कर रहिये ....... क्यों कि इनके द्वारा फैलाया हुआ भ्रम मन में कडवाहट ही भरता है ....... आज कल न जाने हमें क्या क्या परोसा जा रहा है ...... फिर भी बहुत कुछ है जो नहीं मिलता ....... और इसकी जानकारी दे रहे हैं डॉक्टर दाराल ..........

विकास ने लोगों की जिंदगी में, कर दिया ऐसा परिवर्तन,

कि तमाशा देखती गूंगी भीड़ में, वो मददगार नहीं मिलते। 

लीजिये भाई ..... यहाँ तो लोग नहीं  मिलते और आज कल बच्चों  की फरमाईश  है  कि उनको क्लोन चाहिए .........  एक रोचक बाल कथा  डॉक्टर जाकिर  रजनीश  लाये हैं ...... 


बाल विज्ञान कथा : मेरा क्लोन बना दो


रवि हैरान था। यदि वह संसार का आठवां आश्चर्य भी देख लेता, तो शायद उसे इतनी हैरानी तब भी नहीं होती, जितनी सामने के दृश्य को देख कर हुयी थी। ये ... ये ... कहीं भूत तो नहीं?

और रवि का सारा शरीर भय से कांप उठा। डर के कारण उसके शरीर के रोएं खड़े हो गये और आवाज जम गयी। लेकिन इससे पहले कि वह चीखता, उसके पापा सामने आ खड़े हुए।

 देर आये दुरुस्त आये ....... एक बच्चा तो सीख ले लेता है लेकिन हम बड़े कब सीखेंगे ...... वैसे नहीं सीखे तो नुक्सान हमारा ही है .....  नूपुरं आह्वान कर रही हैं ......... 


चलो रोपते हैं एक पौधा । उम्मीद का ।
बरसों बाद जिसकी ठंडी छांव में बैठा
कोई थका-हारा हो कृतज्ञ देगा दुआ ।
शायद वो भी फिर रोपेगा एक पौधा  

कितनी अच्छी बात कही है  कि आज हम एक पौधा रोपेंगे तो हो सकता है आगे की पीढ़ी भी इस बात का ख्याल करें ......... लेकिन क्या करें हर एक के मन में तो स्वार्थ ने जगह बना ली है .....  जिज्ञासा जी इसी बात को इंगित कर रही हैं ....... 



रो रही है बेल बूढ़ी देखकर सब

सात पुश्तों से खड़े बागों का सौदा ॥


दूध जिसको था पिलाया लिपटकर

कर गए हैं वो ही औलादों का सौदा ॥


 अब जब  सौदे की बात है तो देखिये की गरीबी में बच्चों के श्रम का कैसे सौदा होता है ....... सरकारी आंकड़े इकट्ठे होते हैं लेकिन  गरीब कैसे ज़िन्दगी यापन करे ?  एक लघु कथा  मीना भारद्वाज  जी की .......

“सर्वे”


चालक ने पूर्ववत अपना काम करते हुए कहा - “आप क्या करेंगी जानकर …, मेरी उम्र अट्ठारह साल है । आज  गली-गली कुछ लोग फ़ाइलें लिए घूम रहे हैं । कहते हैं -  “बालश्रम अपराध है ।”


ऐसे ही हर एक के जीवन में उथल पुथल चलती रहती है ....... लेकिन ज़िन्दगी का एक ही साश्वत सत्य है की जो आया है उसे जाना है ....... इसी भाव को अनुराधा जी ने शब्द दिए हैं .....

जीवन चक्र




अब मुझे लग रहा कि लिंक्स का चक्र भी पूरा हो गया है।
चलते चलते एक और बेहतरीन लिंक  जो पर्यावरण से संबंधित है ......


सच तो यह है कि 
हमने 
घर के भीतर से 
निकलने और लौटने का रास्ता 
अपनों को ही काट कर बनाया है----

 .......... तो अब यहीं विराम ........ मिलते हैं अगले सोमवार को  कुछ मेरी पसंद के लिंक्स के साथ ........... तब तक के लिए  नमस्कार . 

संगीता स्वरुप . 


रविवार, 5 जून 2022

3415 ..पर्यावरण पर आधारित कुछ नयी-जूनी रचनाएँ

सादर अभिवादन.....


विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस ( WED ) प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख माध्यम है । पहली बार 1973 में आयोजित किया गया, यह समुद्री प्रदूषण , मानव अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग , स्थायी खपत और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस सार्वजनिक पहुंच के लिए एक वैश्विक मंच है , जिसमें सालाना 143 से अधिक देशों की भागीदारी होती है। प्रत्येक वर्ष, कार्यक्रम ने व्यवसायों के लिए एक थीम और मंच प्रदान किया है,गैर सरकारी संगठनों , समुदायों, सरकारों और मशहूर हस्तियों को पर्यावरणीय कारणों की वकालत करने के लिए।


पर्यावरण पर आधारित कुछ नयी-जूनी रचनाएँ
एक ही ब्लॉग से



आहट पाकर गर्मी की
एक पेड़ हौले-से शरमाता है
गरम हवा संग अंगड़ाई ले
पत्तियों का दुपट्टा गिराता है

पत्रविहीन शाखों ने पहने
दिव्य वस्त्र अलंकरण खास
किस करघे से काता गया
कुरता पीला,मखमली लिबास




आवारा ये पवन झकोरे
अलक उलझ डाले है डोरे
धानी चुनरी चुभ रही तन को
मन संन्यासी आज सखी

 बैरागी का चोला ओढ़े
गंध प्रीत न एक पल छोड़े
अंतस उमड़े भाव तरल
फुहार व्यथा अनुराग सखी




थिरके पात शाख पर किलके
मेघ मल्हार झूमे खिलके
पवन झकोरे उड़-उड़ लिपटे
कली पुष्प संग-संग मुस्काये
बूँदें कपोल पर ठिठक गयी
जलते तन पर फिर बरस गयी

कण-कण महकी सोंधी खुशबू
ऋतु अंगड़ाई मन को भायी
अवनि अधर को चूम-चूम के
लिपट माटी की प्यास बुझायी
गंध नशीली महक गयी
मदिर रसधारा बरस गयी




जी-भर मनमानी कर पानी
लौटा अपनी सीमाओं में
संड़ाध,गंदगी,महामारी की
सौगात भर गयी राहों में

हाय! अजीर्णता नदियों की
प्रकृति का निर्मम अट्टहास
मानव पर मानव की क्रूरता
नियति का विचित्र परिहास




सोचती हूँ,
बदलाव तो प्रकृति का
शाश्वत नियम है,
अगर वृत्तियों और प्रवृत्तियों
की मात्राओं के माप में
अच्छाई का प्रतिशत
बुराई से ज्यादा हो जाये
तो इस बदले असंतुलन से
सृष्टि का क्या बिगड़ जायेगा?





सृष्टि ने
मुझको भी दी है
धरती की नागरिकता
अपने अधिकारों के
भावनात्मक पिंजरे में
फड़फड़ाती
जो न पा सकी उस
दुःख की गणना में
अपने मनुष्य जीवन के
कर्तव्यों को
पूरी निष्ठा से निभाने का शायद
ढोंग भर ही कर सकी।
........
लेखिका ने पर्यावरण की विस्तृत व्याख्या की है
साल या कहें तो हर साल  वदलाव आता ही रहता है
पर्यावरण का स्तर हमारे भारत में अब तक ठीक है
आने वाले समय में ऐसे ही ठीक रहे कह नहीं सकती
गर हम सुधर गए तो बेहतर भी हो सकता है
आमीन.....
आज बस

सादर 

शनिवार, 4 जून 2022

3414... गंगा बचाओ

                 हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...

आज ही के दिन (04 जून 1937 में) पहली रंगीन 'किसान कन्या' फिल्म का नमूना पेश किया गया था...

ब्लैक एंड व्हाइट

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सौ साल से ज्यादा पुरानी हो गई। इस इंडस्ट्री ने आजादी से पहले और बाद मनोरंजन की बदलती दुनिया का लम्बा दौर देखा है। समय के साथ फिल्मों ने भी अपने आपको बदलने में देर नहीं की। आज ये इंडस्ट्री जिस स्थिति में है, वहां तक आने में इसने कई उतार-चढ़ाओ देखे! बेआवाज और ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से लगाकर बोलती और रंगीन फिल्मों तक का सफर काफी लम्बा और संघर्ष से भरा रहा!

मदर इण्डिया

निधन से कुछ समय पहले शिवाजी पार्क- दादर स्थित उनके घर पर हुई मुलाक़ात के दौरान प्रमिला ने बताया था कि उस फ़िल्म में काम करने का उनका तजुर्बा अच्छा नहीं रहा था। उनका कहना था, ‘मैं भले ही खुले और आधुनिक माहौल में पली-बढ़ी थी लेकिन थी तो एक हिंदुस्तानी औरत ही।

किसान

आँधियाँ तूफान इनके हर तेज से भयभीत होते।

पग में छाले, हाथ काले, जख़्मों के ये मीत होते।

जो धूप इस तन को छुए वह स्वयं सौभाग्य पाती।

और पसीने की चुअन हर खेत को पावन बनाती।

किसानी और किसान

भूखो दुर्बल देखि नाहिं मुँह मोड़िये,

जो हरि सारी देय तो आधी तोड़िये I

दे आधी की आध अरध की कोर रे,

हरि हाँ, अन्न सरीखा पुन्य नाहिं कोइ और रे।

 

गंगा बचाओ

राशि, राखी, मीनाक्षी, बबीता चौधरी, अर्चना शर्मा, पल्लवी ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम नरगिस ,द्वितीय दीपिका त्यागी तथा तृतीय स्थान निदा चौधरी को मिला। कार्यक्रम का संचालन चित्रकला विभाग कि प्रवक्ता प्रीति गौतम ने किया। निर्णायक मण्डल में डीएल शर्मा, अनिल नीम, प्रदीप सिंह ने दायित्व का निर्वहन किया।



>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 3 जून 2022

3413....मैंने दिल से कहा......

 शुक्रवारीय अंक में 
आपसभी का स्नेहिल अभिवादन।

नाम गुम जायेगा चेहरा ये बदल जायेगा
मेरी आवाज़ ही पहचान है गर याद रहे....

आप में शायद बहुत कम लोगों ने इस गायक का नाम सुना हो ,शायद गाने भी न के बराबर ही सुना हो क्योंकि आधुनिक चित्रपट संगीत कर्णप्रिय नहीं कानफोड़ू है ऐसा अक़्सर लोगों को कहते सुना है पर सभी गाने या गायक ऐसे नहीं हैं।  युवाओं में लोकप्रिय  के. के( कृष्णकुमार कुन्नथ) के नाम से  प्रसिद्ध इस गायक को, गीतों को अपनी आवाज़ देकर रूहानी एहसास पैदा करने का हुनर बखूबी आता था। अपनी आवाज़ से दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाले पार्श्व गायक के.के का नाचते-गाते अचानक से हमेशा के लिए अलविदा कह जाना ,फिर से एक बार इस कथन को साबित करता है कि Life is unpredictable.
इसलिए जीवन का हर क्षण का आनंद लें और इस प्रकार जीऐ कि यही पल आख़िरी है।
आइये कलाकार को सम्मान दें, हम सब मिलकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करें और आज के अंक की विशेष रचनाओं के साथ के.के की आवाज़ में कुछ गाने सुनें।

सबसे पहले एक गीत जो मुझे बहुत प्रिय-



गुरुवार, 2 जून 2022

3412 नशा है नाश का घर...

सादर अभिवादन.
गुरुवारीय अंक के साथ हाज़िर हूँ.
आज की पाँच रचनाएँ-

प्रहरी हमारे



हो रात भी घनेरी अरि घात हो लगाए।
जयघोष भारती का सुनकर सदा डरेंगे॥ 

माता धरा हमारी हम प्राण वार देंगे।
तन से लहू बहे पर हम वार भी करेंगे॥



दोनों मे प्यार हो गया। बहुत प्यार करते थे  दोनों एक दूसरे से। उन्मुक्त गगन में विचरने  वाले को पिंजरा कतई रास ना आता और पिंजरे में रहने वाली ने तो अब अपना घर ही बसा लिया था...




नशा है ,नाश का घर,
रुलाती है जीवन भर।
सभी को कंगाल कर,
लेती धन-प्राण को हर।
धन-प्राण ना अब हरने दो।
न बेमौत मरो, ना मरने दो।



अगर आप भूल गए हो हँसना भी,
भले ही न याद हो
आप कभी हँसे थे खुलकर भी,
पथरायी आँखें भूल गईं हों चमकना, 
और दिल में सुलगता हो शोला भी,
 पर हुजूर मुस्कुराना ज़रूरी है।




बात उन दिनों की है जब आज से चार साल पहले मैं पहली बार मुंबई आयी थी। मुझे आए हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ था। मायानगरी की अदाओं से मैं अभी बिल्कुल अनजान थी, इसके मिजाज के बारे में थोड़ा बहुत सुना पढ़ा तो था मगर अनुभव के नाम पर सब जीरो था। ना रास्तों का ढंग से पता था ना ही बाजार-हाट का, ना ही किसी व्यक्ति विशेष से परिचय था। पहचान के नाम पर हमारी एक बुजुर्ग हाउस ऑनर थी जो मराठी थी ना उनकी कोई बात मेरी समझ में आई ना ही मेरी कोई बात उनके पल्ले पड़ती बस, दुआ सलाम तक ही बातें होती थी।
---/---

आज के लिए बस इतना ही 
मिलते हैं अगले अंक में-
-----//----












बुधवार, 1 जून 2022

3411...घर की देहरी पर ...

 ।।प्रातः वंदन ।।


भोर का बावरा अहेरी!

पहले बिछाता है आलोक की

लाल-लाल कनियाँ,

पर जब खींचता है जाल को

बाँध लेता है सभी को साथ..!!

 अज्ञेय

 जीवन की आपाधापी के बीच कल्पना में डूबना बड़ा अच्छा लगता है.. और जब बात हो खास ख्याल से तो फिर ... लिजिए आज की पेशकश में..✍️

मेरा भी जी तितलियों पर मचल जाए तो क्या कहिए ..

कोई छूने से आबे हैवाँ जल जाए तो क्या कहिए

किसी की आरज़ू में दम निकल जाए तो क्या कहिए


निगाहे लुत्फ़ उसका है मेरी जानिब, हूँ किस्मतवर

पर इस पल ही मेरी किस्मत बदल जाए तो क्या कहिए..

➖➖

ओस के मोती










जो सुने गीत हम चले आये।
बाँधकर प्रीत साथ में लाए॥

दो घड़ी पास में जरा बैठो।
बीतती रात रागिनी गाये

➖➖

मिट्टी की गागरी











भरी गागरी बड़ी जतन से 
मिट्टी वाली ।
ठूँस ठूँस कर भरी गई 
फिर भी है खाली ॥

स्वर्ण रत्न की घोंट पिलायी
हीरे मोती पन्ना,
माणिक मुकुट जड़ा कुंदन

➖➖






बड़ा आदमी 

बनने के लिए

पहले गळदार

बन जावो

फिर जिस भी टाईप का

बड़ा बनना है

बन जाओगे

अनेक टाईप के..

➖➖

परवाज़...संध्या शर्मा

अच्छी तरह याद है मुझे ....

जब मैंने पहली बार

तुम्हारे घर की देहरी पर 

कच्चे चावल से भरा कलश

दाहिने पांव से छुआ था

कितने प्यार से सहेजा..

➖➖

।।इति।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...✍️

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...