सादर
दिन भर ब्लॉगों पर लिखी पढ़ी जा रही 5 श्रेष्ठ रचनाओं का संगम[5 लिंकों का आनंद] ब्लॉग पर आप का ह्रदयतल से स्वागत एवं अभिनन्दन...
निवेदन।
---
फ़ॉलोअर
रविवार, 22 मई 2022
3401 ....एक तिनका आँख में जो चुभ रहा, ढूँढना एकाग्र होकर चाहती
शनिवार, 21 मई 2022
3400... अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस
चाय का इतिहास बहुत पुराना है. कहा जाता है कि लगभग 2700 ईसापूर्व चीनी शासक शेन नुंग बगीचे में बैठकर गर्म पानी पी रहे थे. इसी दौरान उनके कप में एक पेड़ की पत्ती आ गिरी. इसके बाद पानी का रंग बदल और महक भी उठी. जब राजा ने पत्ती वाले पानी के चखा तो उन्हें एक अलग स्वाद आया जो उन्हें अच्छा लगा. कुछ इस तरह से चाय का अविष्कार हुआ।
कुछ कथाओं में ऐसा भी कहा जाता है कि बौद्ध भिक्षुों द्वारा चाय का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता था और यहीं से चाय की शुरुआत हुई. वहीं भारत में चाय लाने का श्रेय ब्रिटेश ईस्ट इंडिया कंपनी को दिया जाता है. आज चाय किसी परिचय की मोहताज नहीं है. घरों और बजारों में चाय के कई प्रकार मौजूद हैं. जैसे - वाइट टी, ब्लैक टी, ग्रीन टी, ओलांग टी और हर्बल टी आदि. भारत में चाय का सबसे ज्यादा उत्पादन असम राज्य में किया जाता है
मेरी तस्वीर देखकर भ्रम में ना पड़ें कि मैं चाय पीती हूँ.... कुछ बातें दिखावा की भी होती...
शुक्रिया
शुक्रवार, 20 मई 2022
3399... बाँध दिए क्यों प्राण
गुरुवार, 19 मई 2022
3398...गंगा-जमुना हैं कि बस.., बह निकली...
शीर्षक पंक्ति: आदरणीया मीना भारद्वाज जी की रचना से।
सादर अभिवादन।
गुरुवारीय अंक में पाँच रचनाओं के साथ हाज़िर हूँ।
तभी तो वह
कागज में लिखे
शब्दों को पढ़ पाएगी
फिर
शब्दों के अर्थों को
लपेटकर चुन्नी में
हंसती हुई
दौड़कर छत से उतर आएगी
किर्चें चुभ
गई काँच सरीखी
और लहू की
बूँद भी नहीं छलकी..,
गंगा-जमुना
हैं कि बस.., बह निकली ॥
कविता | वस्त्र के भीतर |
डॉ (सुश्री) शरद सिंह | नेशनल एक्सप्रेस
आवरण है वस्त्र तो
जिसे पड़ता है बुनना
वरना
हर देह रहती है नग्न
अपने वस्त्र के भीतर
वस्त्र चाहे रेशम का हो
या सूत का,
वस्त्र मिलता है
दुनिया में आकर
और छूट जाता है यहीं
उस टकराते पानी को
ध्यान से सुनती हूँ
उस आवाज़ में मुझे
अहसास होता है की
माँ तुम यहीं हो
शाम होने लगी थी, लेकिन उसकी स्पीड कम नही हुई। ऐसा लगने लगा था जैसे आज तो
कमरे में यही सोएगा। पर अब हमने कमर कस ली और डट कर मुकाबला करनी की सोची। एक झाड़ू
हाथ मे लेकर उसे हवा में घुमाना शुरू किया ताकि उसका ध्यान भंग हो। लेकिन उस पर
कोई असर नहीं हुआ। अब तो हम भी कमरे में ही घुस गए और उस पर निशाना साधने लगे। इस बीच श्रीमती जी को
याद आया कि लोग इस पर तौलिया फेंककर पकड़ लेते हैं। लेकिन वह तरीका भी कारगर साबित
नहीं हुआ।
*****
फिर मिलेंगे।
रवीन्द्र सिंह यादव
बुधवार, 18 मई 2022
3397..अजब युग है..
।।प्रातः वंदन ।।
जब उभरता है उफ़क की सुर्ख़ियों से आफ़ताब
खेलता है सरमदी नग़मों से फ़ितरत का रबाब
दौडती है पैकर ए आलम में जब रूह ए शबाब
कैफ़ में डूबी हुई होती है चश्म ए नीमखवाब
आसमान की रिफतों को छोड़कर आती है तू
तीरगी के आइनों को टोकर आती है तू
ज़िया फ़तेहाबादी
इसी खूबसूरत शायराना अंदाज के साथ आज की यानि बुधवारिय सुबहा का आगाज़ करते हैं..
नीम का पेड़
शुक युगल
एक सूनी डाल पर पत्तों के झुरमुट में छिपा सा बैठा था
ऊँघता सुस्ताता कौआ
बिना ही काम चीं-चीं करती
किसी को खोजती, बुलाती एक पागल सी..
➖➖
मत चूको चौहान
➖➖
तुमसे कोई उम्मीद नहीं
जगजीत सिंह यूं तो आधुनिक ग़ज़ल के बेताज बादशाह थे पर उन्होंने समय समय पर हिंदी फिल्मों के लिए भी बेहतरीन गीत गाए। अर्थ, साथ साथ, प्रेम गीत, सरफरोश जैसी फिल्मों में उनके गाए गीत तो आज तक बड़े चाव से सुने और गुनगुनाए जाते हैं। पर इन सब से हट कर उन्होंने कुछ ऐसी अनजानी फिल्मों के गीत भी निभाए जो..
➖➖
मर्द हूं, अभिशप्त हूं
मंगलवार, 17 मई 2022
3396 .......... मोबाईल को छुट्टी दे दो .......
नमस्कार ! यशोदा जी के आग्रह पर प्रयास कर रही हूँ ........ हांलांकि आग्रह तो उनका पिछले मंगलवार के लिए भी था ...... लेकिन तब नहीं कर पायी ........ श्वेता ने हनुमान बन संकट से उबार लिया था ...... और सच कहूँ तो आज भी कुछ ऐसा ही लग रहा था की श्वेता को ही पुकारना पड़ेगा .... लेकिन कुछ हिम्मत कर ही ली .... तो हाज़िर हूँ आज कुछ चुनी हुई पोस्ट के साथ .....
यूँ तो भाषा का विकास अपने मनोभावों को एक दूसरे तक पहुँचाने के लिए हुआ था और हम सब अपने मन की बात शब्द शब्द दूसरे तक पहुँचाते हैं ...... लेकिन हर शब्द अपना अलग ही प्रभाव छोड़ता है ...... शब्द को ग्रहण कर कैसी मनः स्थिति रहती है ये तो वही बता सकता है जिसने शब्दों के मर्म को समझा हो ... समझिये आप भी -----
शब्द प्रभाव
ये हादसों की इमारत !
नहीं चाहिए
किसी को नहीं चाहिए
कोई भी दुःख, पीड़ा या उलझन
मिला भी है उसे हज़ार बार प्रेम का वर्तन !
वैसे वक़्त वक़्त की बात है ......... किसी को उसी बात में दुःख नज़र आता है तो किसी को ख़ुशी ...... कभी हमें कोई बात पसंद होती है तो कभी नापसंद ......... और कभी कभी तो जिसे हम नापसंद करते हैं वही शिद्दत से पसंद करने लगते हैं ..... .... उषा जी भी तो अपनी नापसंद को पसंद में तब्दील कर कुछ ऐसा ही लिख रही हैं .....
मुग्ध हो कहा पीले से-
माफ कर दो मुझे
बहुत अनादर किया तुम्हारा
हँस कर कहा उसने-
कोई बात नहीं
आदत है हम रंगों को…
रंगों के माध्यम से क्या इंसान को लपेटा है ........ मान गए ........ अरे भई मानना तो हमें बहुतों को पड़ जाता है जो बिना लाग लपेट के खरी खरी कह जाता है .... अब देखिये ये आम आदमी पार्टी तो अभी बनी है ... लेकिन ये आम आदमी ( mangopeople ) वाला ब्लॉग तो पहले से है , और इस पर निष्पक्ष रूप से अपनी बात रख दी जाती है .... आज भी कुछ विशेष लिखा है .....
विदेशी , भारतीय कैलेंडर
उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कम्पनियाँ अपनी योजनाएं भी भारतीय कैलेण्डर को ध्यान में रख कर बनाती हैं | आपको बताऊ अकेले दिवाली पर जितने फ्रिज टीवी एसी आदि इलेक्ट्रॉनिक सामन बिक जाते हैं उतना साल भर नहीं बिकता |
बैक-वाटर
उसे बाँहों में भरता।
लोट लोट मरता।
लहरों से सजाता।
सांय सांय की शहनाई बजाता
अधरों को अघाता
और रग रग पीता।
फिर दुत्कार देता
वापस ‘ बैक-वाटर’ में।









