निवेदन।


फ़ॉलोअर

गुरुवार, 7 अप्रैल 2022

3356...कौन, किस सिम्त जा मुड़ा कहना है बहुत मुश्किल,

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय शांतनु सान्याल जी की रचना से। 

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक लेकर हाज़िर हूँ।

आइए पढ़ते हैं आज की पसंदीदा रचनाएँ-

भरोसा

जितनी बार विश्वास किया

हर बार भरोसा टूट गया

अब मुझे किसी पर  विश्वास नहीं होता

हरबार यही लगता है कहीं यहाँ भी फ़रेब की दुकान तो नहीं है |

उच्चारण

भाषा, पहनावा, बोली व खानपान का सीधा संबंध नजर आता है। उत्तर में ठंडे मौसम की वजह से हाजमा बहुत अच्छा होता है। वो मेहनत कर पाते हैं और फलस्वरूप शरीर सौष्ठव भी अच्छा होता है। गर्म खाद्य़ के आदि होते हैं। उनका तन गठीला होता है पर साथ - साथ जुबान भी कम लचीली होती है। अर्द्धाक्षर  के उच्चारण में उनको तकलीफ होती है।इसीलिए शायद गुरुमुखी में अर्द्धाक्षर का प्रावधान ही नहीं है। इनके लिए दक्षिण की भाषाएँ सीखना बहुत ही कठिन काम होगा।

पूर्व लिखित तहरीर- - 

दिगंत पर आ
कर मैं ढूंढता हूँ शब ए
गुज़िश्ता का निशां,
कौन, किस
सिम्त
जा
मुड़ा कहना है बहुत मुश्किल,

चंद चिप्पियाँ .. बस यूँ ही...

देखा हाथों में हमने अक़्सर स्वदेशी की बातें करने वालों के,

विदेशी नस्ली किसी कुत्ते के गले में लिपटे हुए विदेशी पट्टे।

देखा बाज़ारों में हमने अक़्सर "बाल श्रम अधिनियम" वाले,

पोस्टर चिपकाते दस-ग्यारह साल के फटेहाल-से छोटे बच्चे।

हे कवि!

बच्चों के हाथों से छीनते रोटी

जात-पात की फेंकते गोटी।

ग़रीबों का उजड़ता देख चूल्हा

हे कवि! तुम्हारा पेट नहीं फूला?

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव  


बुधवार, 6 अप्रैल 2022

3355...सन्नाटे में डूबी गर्मियों की वो दुपहरी..

 ।।प्रातः वंदन ।।


"आमों की खुशबू में लिपटी गर्मियों की वो दुपहरी

शहद, गुड़, मिसरी से मीठी, गर्मियों की वो दुपहरी।


याद हैं वो धूप में तपती हुई सुनसान गलियां

और सन्नाटे में डूबी गर्मियों की वो दुपहरी।"

राजीव भरोल 'राज'


सहस्त्रचित्त आलौकिक क्षण स्वर और व्यंजनों से

सहस्त्र शब्द सृजन इन्हीं सीमित स्वर और व्यंजनों से 

..#तृप्ति

लिजिए आज की पेशकश में मिलीजुली भावों को लेकर आए हैं..जो कह रही है ,मेघों ने छेड़ा जीवन राग...  ✍️



अम्बर में घिर आए घन

पछुआ चलती सनन सनन और 

मेघों ने छेड़ा जीवन राग

पुष्पों में खिल आए पराग

हर्षित धरती का हर कण

 पछुआ चलती सनन सनन

➖➖

गमक उठे हैं साल वन

ढाक-साल सब खिल गए, मन मोहे कचनार।

वन प्रांतर सुरभित हुए, वसुधा ज्यों गुलनार।।


गमक उठे हैं साल वन, झरते सरई फूल।

रंग-गंध आदिम लिए, मौसम है अनुकूल..

➖➖

तसव्वुर

संग पानी के रेत दरियाँ की लिपटी क़दमों से ऐसे l
मृगतृष्णा सी हिना सज गयी रेगिस्तान में जैसे ll

आसमाँ भी उतर आया सुन इसके झांझर की झंकार l
मुद्दतों बाद कोई सौगात ले आयी रंगों नूर की बारात ll

➖➖

न राह है - न चाह है - ना कहीं निगाह है...

alt="NA RAAH NA CHAAH"
न राह है - न चाह है
ना कहीं निगाह है,
ना कहीं पर महफ़िलें
ना ही वाह-वाह है...

ना ही अब ख़ुशी

➖➖

जो भी दिन थे पुराने सुहाने लगे ।

उनकी ज़ुल्फ़ों तले शाम होगी कभी,
ऐसा मौसम बना पर ज़माने..

➖➖

।।इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'..✍️


मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

3354 ...कुर्सी पर बैठे हैं फिर क्यों उखल-बिखल

सादर अभिवादन.....
नवरात्रि की पूजा हो रही है
इस बार का खास ....
महामाया मंदिर में माँ की ज्योति
तांबे की कलश में प्रज्वलित की गई है
मिट्टी के कलश को विसर्जन करने पर
तालाब में तेल सतह पर आता है
और मछलियों को ऑक्सीजन का अभाव झेलना पड़ता है
साधुवाद ट्रस्ट कमेटी को
अब रचनाएँ ...




सजने-संवरने के लाख ढूंढे बहाने
दिल की मर्ज़ी कब सुने किसी की

आखिर हुस्नवालों बता भी दो वजह
फूलों के मुस्कान पे फ़िज़ा डोरे न डालो



ध्वनि घंटे की शुभ रही,करें जोर से नाद सब।
दूर प्रेत बाधा करे,दूर करे अवसाद सब।।

कीर्ति मान सम्मान हो,साधक के घर द्वार में।
रक्षा करने धर्म की,माँ आयीं संसार में।।




ऊँचे हिम शिखरों से रिस रही होगी
चिनाव, झेलम,
तर रही होगी धान की खेती
सेब, बदाम के बगीचों कों,
डेढ सौ साल पहले
बुढ्ढे दादा का रोपा चिनार
जवान ही होगा
डल झील में किश्ती वैसे ही
आहिस्ता सरक रही होगी,
लेकिन मेरे लिए क्या ?




पंछी उड़े उड़ते रहे,
ठूँठ तक ना पा सके ।
श्रीविहीन धरणी में अब,
गीत तक न गा सके ।
उजड़ा सा क्यों चमन यहाँ ?
सूने से क्यों हैं बाग भी ?




पावर में आकर गरियाना नया शगल।
जबकि पता है जो भी आया लिया निकल।।

लोकतंत्र में हाथापाई जायज है।
कुर्सी पर बैठे हैं फिर क्यों उखल-बिखल।।


.................
चांद को पाने की कोशिश करते-करते
जुगनू क़िस्मत का हिस्सा हो जाता है

मैं ठहरा सदियों से प्यासा रेगिस्तान
तू तो नदी है, तुझको क्या हो जाता है

आज बस
सादर

सोमवार, 4 अप्रैल 2022

3353...देख खेतवा में बदरा बा ठार गोरिया...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीय विश्वमोहन जी की रचना से। 

सादर अभिवादन।

सोमवारीय अंक के साथ हाज़िर हूँ।

आइए पढ़ते हैं आज की पसंदीदा रचनाएँ-

आत्म विश्वास मेरा अटूट

मैं गलत नहीं हूँ जानती हूँ

तभी हर बात किसी की

आँखें बंद कर मानती नहीं

यही कमीं रही मुझ में

नवगीत...उड़ जाऊँगी...

थक हार कर जब कभी

हताश हो कर बैठोगे

धीरे धीरे दबे कदमों से

पास तुम्हारे आऊँगी ,

तुम गाओ प्रेम गीत

विरह गीत मैं गाऊँगी।

कर प्यार गोरिया


मनवा मारे इ गजबे के धार गोरिया।

छोड़ नखड़ा, ना रुस, न रार गोरिया।

हम गइनी  इ हियवा अब हार गोरिया।

एक ग़ज़ल

सब गए हैं, छोड़ कर, जाओगे तुम भी ,
महल अपना ले के जाओगे कहाँ  तक ?           

जाग कर भी सो रहे हैं लोग ’आनन’ ,
तुम उन्हें कब तक जगाओगे कहाँ तक ?         

बार बार जिन्दा होता है

चाहे वो जितना भी विकट है,

पर उससे ज्यादा वो जीवट है,

न तो कभी किसी से डरता है,

और न वो कभी मरता है।

बाद भी वो तवायफ़ ...

बारूदी दहक में पसीजते मासूम आँखों से आँसू,

ये हैं भला यूँ भी कैसे तरक्क़ी पसंदों के क़वायद .. शायद ...

किसी की माँ या बहन या पत्नी होती है औरत,

बनने से पहले या बनने के बाद भी वो तवायफ़ .. शायद ...

*****

फिर मिलेंगे। 

रवीन्द्र सिंह यादव  

 

रविवार, 3 अप्रैल 2022

3352 ...नव वर्ष की शुभकामनाएँ

सादर अभिवादन.....
नव वर्ष की शुभकामनाएँ
आज भाई कुलदीप जी नहीं हैं
अपने कुल देवी माँ हाटेशवरी के मंदिर गए है
आज से नवरात्रि शुरु..
शायद माह रमज़ान भी प्रारंभ हो रहा है
आज की रचनाए कुछ यूँ है....




नव संवत्सर
हों स्वर मुखर
आशा के
प्रार्थना के
साहस के
सद्भाव के ।

श्रम के
फूल खिलें
स्वेद बिंदु बन
भाल पर ।




वैचारिक अंधापन जन में बढ़ा रहे साजिश करके
यही जहर है लोकतंत्र का इस पे चलो प्रहार करूँ

मर मर के जीने से अच्छा होश में जी के मर जाना
हाल सुमन जो अभी सामने क्यों न उसे सुधार करूँ




तुम्हारा आँचल ममता का साया उसका
जब तक  रहता उसके सर  पर
उसकी उम्र बढ़ जाती
जीवन में खुशियाँ आतीं |
प्यार दुलार तुम्हारा उस पर
जब होता  न्योछावर
गर्व का अनुभव उसके मन को होता  



प्रार्थना
छोटी सी
सुन लेना माता
बेटी की
अपनी

कृतज्ञ
रहेगी सदा
अगर मान लोगी
बेटी की
विनती !




कितने ही प्रकार से जीवन परीक्षा लेता
जीत सदा होती कब,कभी मिलती है हार।

दुखी कभी होना नहीं, छोड़ दें अवसाद को
परीक्षा को पर्व मान, करें सदैव सत्कार।।

आज बस

सादर 

शनिवार, 2 अप्रैल 2022

3351 शुभकामनाओं के संग बधाई

         हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...


इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 2 अप्रैल 2022 यानि आज से होगा और इसका समापन 11 अप्रैल 2022 को होगा। ऐसे में इस साल चैत्र नवरात्रि पूरे नौ दिन मनाई जाएगी। कोई भी तिथि क्षय नहीं है


चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर्व भी मनाया जाता है. देशभर के कई हिस्सों ,कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है.

जिम्मेदारी

ललिता, विशाखा, राधा रानी बेटी होती नहीं

यशोदा दुलारे नन्द नंदन नचाता कौन ?

अनुसुइया जैसी बेटी, तप्साधिका न होती

पालने में ब्रह्मा, विष्णु, रूद्र को झुलाता कौन ?

सब कुछ होता, पर एक बात सोच लेना

कविता न होती, तो यह कविता सुनाता कौन ?

जिम्मेदारी

एक दिन हम भी कफ़न ओढ़ जाएंगे

हर एक रिश्ता इस ज़मीन से तोड़े जाएंगे

जितना भी चाहे सतालो यारो

एक दिन रोता गए सबको छोड़ जाएंगे।

सबके कर्जे चुका दूं

मरने से पहले ऐसी मेरी नीयत है

जिम्मेदारी

देश की सेवा कर्ज नही , हमारा फ़र्ज़ हैं ।

दुःखी की  मदद खर्च नही , मेरा दर्द है ।

आज देश के लिए लड़ता जा रहा हूँ ।

प्यारे तिरंगे में लिपट कर जा रहा हूँ ।

दो दिन की ज़िंदगी को वतन के नाम ।

कल फिर वापस लड़ने आ रहा सलाम ।

हिन्दुस्तान की बारी

है एक ही दरख़्वास्त अब इंसाफ़ होना चाहिए,

शहीदों के बलिदान का अब हिसाब होना चाहिए.

सौंप दो कश्मीर उनको या दो इज़ाज़त युद्ध की,

दुश्मनों की नापाक हरकत ना माफ होना चाहिए.

देश की जनता की रक्षा की हम पर जिम्मेदारी है,

बहुत हो चुका समझौता

बेचारा या बेचारी : नर या नारी

एक चुटकी सिंदूर मुट्ठी भर जिम्मेदारी :-

बात एक चुटकी सिंदूर की नहीं अपितु उस उत्तरदायित्व की है जो वह उसके नाम पर वहन करती है!

वह भी बिना किसी दबाव के ! 

घर – संसार, मान – मर्यादा आदि को अपना कर्तव्य बना प्रत्येक परिस्थिति से सामंजस्य बैठाती हुई

अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ जाती है !

पुरुष के अहम को संतुष्ट करने वाली नारी कमजोर कैसे हो सकती है:-

>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

3350....पुल टूट रहे हैं...

शुक्रवारीय अंक में 
आप सभी का हार्दिक अभिनंदन।

कौन नहीं है मूर्ख जगत में
इस प्रश्न पर करें विचार,
बुद्धू-बुद्धि के हेर-फेर से
चलता जग का व्यापार।

 युद्ध की भयावहता को तो उन परिस्थितियों को भोगने वालों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है।
चाहे कोई कुछ भी लिख ले, बोल ले,विश्लेषण कर लें
विश्लेषक बन जाए किंतु उनकी पीड़ा का काल्पनिक
चित्रांकन, संवेदनाओं के ज्वार से उत्पन्न अनेक प्रश्न मन झकझोर जाते हैं।
अपनी मातृभूमि के प्रति कर्तव्यों को पूरा करने में मनोभावों से जूझते सैनिक क्या सोचते होंगे?

बिना जाने कि वे जिन्हें मारना चाहते हैं
उनकी मृत्यु से उन्हें क्या मिलेगा
जो लोग मोर्चे पर लड़ रहे हैं
उनके परिवार, उनके बच्चे, उनके रिश्तेदार
मोर्चे से दूर रहकर भी लड़ रहे हैं युद्ध
उन तक पहुंचने वाली सड़कें 
ध्वस्त हो रही हैं, पुल टूट रहे हैं
और इसी के साथ टूट रही हैं उनके 
प्रियजनों की वापसी की उम्मीदें


प्रकृति में तन-मन के समस्त पीड़ादायक
 व्याधियों का नाश कर शीतलता प्रदान करने का अद्भुत गुण है चलिए महसूस करते हैं-

मधुमास लगा अब फूल खिले, सब ओर चली मृदु गंध बयार।

हर डाल सजे नवपल्लव जो,

पहने वन देव सुशोभित हार।

अँकवार लिए तृण दूब कुशा, धरणी पहने चुनरी कचनार।।

मन है कुछ चंचल देख रहा, निखरी वसुधा बहती मधुधार।।



जीवन-यात्रा में कर्म के अनेक प्रकारों का अनुभव होता है जिसमें सबसे दायित्व पूर्ण,जीवन के सुख-दुख का कारक एक प्रकार से संपूर्ण जीवन का परीक्षा की सबसे कठिन यात्रा है आजीविका की यात्रा..



छूटा, शेष कहीं, उन ग्रन्थों में,
फर-फराते, पन्नों पर,
जीवंतता खोकर,
व्यक्तित्व का, शायद, दूसरा ही पहलू,
उभरे ना, इक दूसरी परछाईं,
दूजे पन्नों तक!


गज़ल की दुनिया में शब्दों की कारीगरी ज़ज़्बात बयां करते हैं
पाबंदियों   के   दौर  में  ये  पूछिये  न  आप ।
कितना  करेंगे  सच  को बयाँ  शाइरी  से हम ।।

साक़ी  ने  जाम  तक  न  दिया  मैक़दे में तब ।
जब   बेक़रार  थे  वहाँ  तिश्ना-लबी  से  हम ।।


माँ शब्द स्वयं में संपूर्ण भाव है, माँ तेरी परछाई होना 


न जाने कैसे इतना कुछ रचा-बसा पाती हो माँ
आधुनिकता और तर्क को पकड़े मैं चाहे जहाँ भी पहुँच जाऊँ
तुमसे एक क़दम पीछे ही नज़र आती हूँ माँ
सोचती हूँ कि तुम सा होना असल में साधना है संपूर्णता की,
 खुद को हवा की स्रोतस्विनी बनाकर श्वास बन जाना है सहज ही
जिस दिन मैं भी थोड़ा सा आकाश, थोड़ी सी  धरती बन पाई
------------/////----------


आज के लिए बस इतना ही
कल का विशेष अंक लेकर
आ रही हैं प्रिय विभा दी।
-------


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...