निवेदन।


फ़ॉलोअर

रविवार, 27 मार्च 2022

3345...“  मै किसी कर्मकाण्ड में विश्वास नही करती… मै मुक्ति को नही , इस धूल को अधिक चाहती हूँ । ”



जय मां हाटेशवरी......
“  मै किसी कर्मकाण्ड में विश्वास नही करती…
मै मुक्ति को नही ,
इस धूल को अधिक चाहती हूँ । ” ~महादेवी वर्मा

कल मेरी प्रिय कवियत्री व लेखिका.....
महादेवी वर्मा जी का जन्म दिवस था.....
.....शत-शत नमन.....

“ मैंने हँसी में कहा – ‘ तुम स्वर्ग मे कैसे रह सकोगे बाबा ! वहाँ तो न कोई तुम्हारे कूट पद और उलटवासियाँ समझेगा और न आल्हा-ऊदल की कथा सुनेगा । 
स्वर्ग के गन्धर्व और अप्सराओ मे तुम कुछ न जँचोगे । ’
ठकुरी बाबा का मन प्रसन्न हो गया । कहने लगे – ‘ सो तो हम जानित है बिटिया ! 
हम उहां अस सोर मचाउब कि भगवानजी पुन धरती पै ढनकाय देहै! हम फिर धान रोपब , 
कियारी बनाउब , चिकारा बजाउब और तुम पचै का आल्हा-ऊदल की कथा सुनाउब । 
सरग हमका ना चही , मुदा हम दूसर नवा शरीर मांगै बरे जाब जरूर । ई ससुर तौ बनाय कै जरजर हुइग ’– और वे गा उठे : चलत प्रान काया काहे रोई राम । ” ~महादेवी वर्मा
            

एक दिन सब ऐश्वर्य, सम्पदा, तेरा-मेरा
यहीं तो छूट जाएंगे, निशानियाँ रह जाएंगी
और...हाथ छूट जाएंगे
बस एक ही आशा,एक ही प्रार्थना
अपनों को काँपते कलेजे से भींच
हाथ बाँध,आसमान पर टिकी हैं आँखें
बेसुध से होंठ बुदबुदाते हैं-
सर्वे भवन्तु सुखिन:,सर्वे सन्तु निरामया ...


असली कंगन पहन के ,महिला करती सैर ।
वहाँ लुटेरे मिल गये ....कंगन की नहि खैर ।।
कंगन की नहि खैर ,सभी देखते तमाशा ।
छीना झपटी मार,नहीं स्त्री छोड़ी आशा ।।


धरती पर सुख को जीने  के लिए आये हैं,  यह आनंद किसी नौकरी, व्यापार या अन्य तरीके से नही मिलने वाला बल्कि यह तो जग व्याप्त है, सहज मिलने वाला है निर्भर आपकी
पात्रता करती है आप कितने सुख के हिस्से को छू पाते हैं।


माँ बन जाऊँगी
पत्नी कहलाऊँगी
बेटी,  बहन
तो बन बन
 
के थक गई थी बहुत पहले
बहू, भाभी,चाची, मासी कोई कुछ भी कह ले
पर मैं हूँ, कहीं क्या ?
ढूँढती रही सदा
करती रही अपनी तलाश
खो दिया होशोहवास
बहुत कुछ बन के
बन ठन के

 

 
‘उलूक’ का तो
रोज का यही काम रह जाता है
रोज शुरु करता है अपनी यात्रा
रोज जाता है मछलियां देखता है
और वापिस भी आ जाता है
रेल के कुछ डब्बों को आगे पीछे करता हुआ
दूसरे दिन के लिये एक रेल बनाता है
ऐसे में कोई कैसे उम्मीद करता है
कुछ नया खुद का बनाया हुआ
रेल का एक डब्बा ही सही
कोई क्यों नहीं किसी को दिखाता है ।
 सवाल सिस्टम और व्यवस्था का जब बेमानी हो जाता है


आज बस इतना ही.....
अब मुलाकात होती रहेगी....
धन्यवाद।

 

शनिवार, 26 मार्च 2022

3344.. महादेवी वर्मा

       हाज़िर हूँ...! पुनः उपस्थिति दर्ज हो...



महादेवी वर्मा ( जन्म: 26 मार्च, 1907, फ़र्रुख़ाबाद; मृत्यु : 11 सितम्बर, 1987, प्रयाग) हिन्दी भाषा की प्रख्यात कवयित्री। महादेवी वर्मा की गिनती हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभ सुमित्रानन्दन पन्त, जयशंकर प्रसाद और सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला के साथ की जाती है। आधुनिक हिन्दी कविता में महादेवी वर्मा एक महत्त्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरीं। महादेवी वर्मा ने खड़ी बोली हिन्दी को कोमलता और मधुरता से संसिक्त कर सहज मानवीय संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का द्वार खोला, विरह को दीपशिखा का गौरव दिया, व्यष्टिमूलक मानवतावादी काव्य के चिंतन को प्रतिष्ठापित किया। महादेवी वर्मा के गीतों का नाद-सौंदर्य, पैनी उक्तियों की व्यंजना शैली अन्यत्र दुर्लभ है

रेखाचित्र

रेखांकित शब्द चित्रकला का है जिसका अर्थ ऐसा खाका जिसमें क्रमबद्ध ब्योरे ना दिए गए हो। उसी के अनुकरण पर लिखना रेखा चित्र कहलाता है। इसी प्रकार थोड़े से शब्दों में किसी व्यक्ति घटनाएं स्थान या वस्तु को चित्रित कर देना कुशल रेखाचित्र कार का ही काम हैं। रेखा चित्र में लेखक कम से कम शब्दों में सजीवता भर देने का प्रयास करता है और उसके छोटे-छोटे पैने वाक्य एवं मर्मस्पर्शी होते हैं। महादेवी वर्मा ने अपने आश्रित सेवकों को ही नहीं बल्कि पशुओं को भी रेखा चित्र के माध्यम से अमर बना दिया है।

मैं हैरान हूँ

मै हैरान हूं किसी औरत ने लानत नहीं भेजी उन सबको जिन्होंने औरत को वस्तु समझकर लगा दिया था दाव पर होता रहा नपुंसक योद्धाओं के बीच समूची औरत जाति का चीर हरण

मैं हैरान हूं यह सोचकर किसी औरत ने नहीं किया संयोगिता अंबा-अंबालिका के दिनदहाड़े अपहरण का विरोध आज तक।

कविता निधि

वे नीलम के मेघ, नहीं

जिनको है घुल जाने की चाह,

वह अनंत ऋतुराज, नहीं

जिसने देखी जाने की राह ;

वे सूने से नयन, नहीं

जिनमें बनते आँसू मोती,

वह प्राणों की सेज़, नहीं

जिनमें बेसुध पीड़ा सोती ;

जल दिवस

किसने मुझे मेरे ‘दरख्त’ से

जुदा कर दिया

चले आना

अगर ....

जीवन के इस

विशाल सागर से

कभी....कभी भी,

छलका सको

इन्तेज़ार

दिमाग पर जोर डालकर गिनते हो

गलतियाँ मेरी,

कभी दिल पर हाथ रख कर पूछना

कि कसूर किसका था।

काश... एक ख्वाहिश पूरी हो इबादत के बगैर,

वो आकर गले लगा ले, मेरी इजाजत के बगैर।

>>>>>><<<<<<
पुनः भेंट होगी...
>>>>>><<<<<<

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

3343...सन्नाटे से संवाद

शुक्रवारीय अंक में 
आप सभी को श्वेता का हार्दिक अभिनंदन।

आओ बातें करें पलाश की
नवपल्लवित पीपल,नीम की पातें
मंजरी आमों की,निबौलियों के सुवास की।
------

आँखों में 
दहक रह 
साँझ के पलाश। 
और यह पलाश..
सेतुमुखी-संध्याएँ 
बाँधने लगीं 
रात ओर दिवस के किनारे 
कुछ थकान-भटकन 
लादे कंधों पर 
हाँफ़ रहे क्षण के बंजारे 
रचती हैं 
खपरैलों के कानों में 
धुएँ के कथानक-सी बेलें 
झीलों में 
कंकड़ियाँ फेंक रही हैं 
खिंची-खिंची मौन की गुलेलें 
क्षितिजों पर 
मिले कहीं 
धरती-आकाश। 

-देंवेंद्र शर्मा 'इंद्र'

-----

आइये आज की रचनाओं से बातें करें-

सन्नाटा स्वयं में संपूर्ण संवाद होता है,
सन्नाटे में एक पूरा जहाँ आबाद होता है।
समझ तो तब आया
जब सन्नाटे ने चुप्पी तोड़ी
उसने पूछा
एकांत में बैठकर
किसे देखती हो
मैंने कहा
जिसने मुझे
अनछुए ही छुआ था
उसकी छुअन को पकड़ना चाहती हूं 


इश्क़ की वादियाँ महकती रहे,
फूल पर तितलियाँ चहकती रहें।

सच   की  उम्मीद  भला  कैसे  रहे  जिंदा वहाँ ।
सच्ची  खबरों  को जहाँ छापता अख़बार नहीं ।।2

गोलियां  उसने  भी  खायी  है  मेरी सरहद  पर ।
जिस  पे  इल्ज़ाम  है  वो  मेरा  वफ़ादार नहीं ।।3


सच चाहे तन्हा हो या रहे उपेक्षित,
सूर्य-सा अटल दिन-सा अपेक्षित। 

सच तू सच में सच का अब तो, इतना आदी हो गया
देख तो सबकी नजर में, तू फसादी हो गया ।

हाँ फसादी ही सही पर सच कभी टलता नहीं,
जान ले मन ! मेरे आगे झूठ ये  फलता नहीं ।



जुनून के बिना मंजिल तक पहुँचना संभव नहीं,
 कंटकों को लाँघे बिना महकना संभव नहीं। 

हायकु लेखन जुनून माँगता है

व्योम जी के फेसबुक ग्रुप में हमारी कोई रचना पास हो जाती तो हम खुश हो जाते। उसपर चर्चा चलती। यात्रा लम्बी चली उनका कारवाँ बढ़ता रहा। और आज लगभग पन्द्रह साल से चल रहे उनके अथक श्रम से तीन पंक्तियों में सत्रह वर्णों के साथ रची जाने वाली, विश्व की सबसे लघु रचना 'हाइकु' को लेकर संपादित की गई पुस्तक में ७२८ पृष्ठों वाले इस वृहतकाय 'हिंदी हाइकु कोश' में देश-विदेश के १०७५ हाइकुकारों के कुल ६३८६ हाइकु संकलित हैं।



और चलते-चलते पढ़िए  सारगर्भित तथ्यों को समेटे एक संस्मरणात्मक कहानी-

बड़ा आदमी

हमारी कर्मठ और प्रजा-वत्सल पुलिस ने उस उद्योगपति के फ़ार्म हाउस पर तुरंत छापा मार कर अपहृत लड़की को छुड़वाया और अपराधी रईसज़ादे को मौका-ए-वारदात से गिरफ़्तार किया.

------------/////----------


आज के लिए बस इतना ही
कल का विशेष अंक लेकर
आ रही हैं प्रिय विभा दी।
-------

गुरुवार, 24 मार्च 2022

3342...सत्ता से यारी हो सकती है किसी की, मेरी कदापि नहीं!

सादर अभिवादन।

गुरुवारीय अंक लेकर हाज़िर हूँ।

 भीड़ के साथ चलना 

विवशता 

हो सकती है 

किसी की,

मेरी नहीं!

सत्ता से यारी

हो सकती है 

किसी की;

 मेरी कदापि नहीं! 

मुझे तो 

'एकला चलो' की अनुगूँज 

आनन्दित करती रही है,

मेरे लिए तो 

कंटकाकीर्ण पथ ही सही है।

-रवीन्द्र सिंह यादव 

 आइए अब आपको आज की पसंदीदा रचनाओं की ओर ले चलें-

शहीद दिवस पर विशेष क्यों है आज का दिन भारत के लिए खास

 

23 मार्च 1931 मां भारती के लाल वंदे मातरम का नारा लगाते लगाते एवं हंसते हंसते मातृभूमि की रक्षा हितार्थ में फांसी के फंदे से झूल गए । जिनमें भारत की स्वतंत्रता के लिए बहुत संघर्ष किया और युवा बहुत ज्यादा फॉलो करते थे इन्होंने महात्मा गांधी से अलग हटकर बहुत ही कम समय में युवाओं के बीच एक जगह बनाई और देश के आजादी की लड़ाई लड़ी अंग्रेजी शासन घबरा गए घर में देशभर में उग्र प्रदर्शन किया और बहुत ही कम उम्र में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

तेरी निष्ठुर करुणा भी

लिए ओट तू छिप जाता 
राज यह मैंने जाना , 
पूर्व मिलन से योग्य बनूँ 
मक़सद तेरा पहचाना !

कच्चे घड़े का पानी - -

और
ज़िन्दगी है वही, 

इक बूंद की कहानी,
समेटता हूँ मैं, 

नाहक ही हथेलियोंपर, 

गिरते हुए उच्च जल प्रपात
का चंचल पानी,

फ़ाइल खुल गयी

पल्लवी फूटी है

विवेक-विटप-से

अनुपम पिटारे से

भानुमति के इस्स!

ईशोपनिषद के

अमिय वाक्य!

"प्रतिदान" 

सर्किल पर गाड़ी से उतर कर जैसे ही माँ - बेटे स्कूल

की तरफ बढ़ ही रहे थे कि सामने से आते साँड को भागते देख

कर घबराहट और अफ़रातफ़री ऋतु के हाथ से  आदि का हाथ

छूट गया । दौड़ती ऋतु ने आदि को स्कूल  के गेट की तरफ भागते देखा जो बच्चों और पेरेंटस की भीड़ में घुस चुका था मगर डर

और घबराहट से उसके चेहरे की हवाइयाँ उड़ रही थी ।

कुछ गुलाब कुछ कांटे

घर से आंगन खत्म हुये, बैठकें खत्म दुआरों से

मिलना-जुलना खत्म हुआ,मोबाइल के आने पर

इतराते हैं वो तो इसमें, नहीं ख़ता ज़रा उनकी

नजाकत आ ही जाती है, हुश्न के आ जाने पर

*****

इस प्रस्तुति में विशेष सहयोग के लिए आदरणीया यशोदा बहन जी का सादर आभार। 

फिर मिलेंगे।

रवीन्द्र सिंह यादव

 

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...