निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 5 दिसंबर 2018

1237..क्या है ये हरबार अपने दरम्याँ..


।।भोर वंदन।।

मधु प्रात ! मुक्त नभ में सस्मित

नाचती धरित्री मुक्त पाश!

रवि शशि केवल साक्षी होते

अविराम प्रेम करता प्रकाश!

मैं झरता जीवन डाली से

साह्लाद,शिशिर का शीर्ण पात!

फिर से जगती कानन में
आ जाता नवमधु का प्रभात!
   - सुमित्रानंदन पंत
इसी मधुर प्रभात से नज़र डाले निम्न रचनाओं पर..✍
🍃
आदरणीय दिग्म्बर नासवा जी की गज़ल गोई से..

क्यों जुड़े थे तार अपने दरम्याँ
था नहीं जब प्यार अपने दरम्याँ
रात बोझिल, सलवटें, खामोश दिन
बोझ सा इतवार अपने दरम्याँ
प्रेम, नफरत, लम्स, कुछ तो नाम दो
क्या है ये हरबार अपने दरम्याँ..
🍃
आनंद लिजिए 
आदरणीया ज्योति देहलीवाल जी
 के व्यंग- 

मैडम जी, मैं ‘सिक्स डेज वीक’ पर ही काम करुंगी...!!!
मुझे काम वाली बाई रखना था तो इस बारे में सोसायटी के वॉचमन से बात करने पर उसने एक कामवाली बाई को भेजा। मैं ने सोचा कि काम पर लगाने से पहले उससे सब बातें तय कर लूं जैसे कि क्या महिना लेगी...कितने बजे आएगी...
🍃

अपर्णा त्रिपाठी जी की रचना..

बचपन से एक ही सपना था, बडा होकर विदेश 
जाऊंगा, खूब पैसा कमा कर मै भी बडा आदमी 
बनूंगा।बचपन से बडा होने तक बहुत कुछ सीखा, 
बहुत कुछ बदला मगर बडा आदमी बनने की 
परिभाषा नही बदली। और इसी ललक ने मुझे विदेश 
में अच्छी नौकरी अच्छा पैसा दिलाया। 
🍃


आदरणीया अनुराधा चौहान जी की रचना..


जब तक जीवन

चलता जाए

साया साथ न छोड़ें

जाने कितने रूप रंग में

जीवन में रंग जोड़े

पैदा होते ही मिला मुझे
माँ के आंचल का साया
🍃

आदरणीया मीना शर्मा जी की खूबसूरत गजल से 
मैं यहीं थमती हूँ.. कल फिर नई प्रस्तुति के साथ..


बंदिश लबों पे, लफ्जों पे पहरे बिठा दिए
अश्कों की हद में जख्म कुछ गहरे बिठा दिए।


है फासिला सदियों का हकीकत औ' ख्वाब में
अच्छा किया जो ख्वाब सुनहरे मिटा दिए।

........
हम-क़दम के अड़तालिवें अंक का विषय
यहाँ देखिए


।।इति शम।।

धन्यवाद

पम्मी सिंह 'तृप्ति'...


मंगलवार, 4 दिसंबर 2018

1236.....गिरोहबाज गिरोहबाजी सब बहुत अच्छे हैं हाँ कहीं भी नहीं होना कुछ अलग बात है

सादर अभिवादन
भाई कुलदीप जी के यहा आज बिजली बाधित है
सो हम हाजिर हैं....
सोच रहे हैं कब ये महीना पूरा हो फिर हम
नाचें - गाएँ ज़श्न मनाएँ नव वर्ष का....
देखती रह यशोदा जश्न की राह
तुझे सिर्फ और सिर्फ दौड़ना ही दौड़ना है
तेरे हिस्से में जश्न तो आने से रहा...
यादों के जंगल में,
अतीत के साये!!
लिपट जाते हैं,
सूखे तिनकों की तरह।
लाख चाह कर भी,
नहीं निकल पाते ,
इस भूल-भुलैया से..।
मन बढ़ता दो कदम आगे,
लौटता चार कदम पीछे..!

एहसास अंतर्मन के
जो घटित हो रहा 
पल प्रतिपल 
लगता 
ज्यूँ कोई मंचन है 
पात्र हैं हम रचे हुए 
करते अभिनय 
बिन चिंतन है......

बित्ते भर के
पीले फूल !

खिड़की से झांकते
सिर हिला-हिला के
अपने पास बुलाते,
इतने अच्छे लगे...
कमबख़्त !
उठ कर जाना पड़ा !

कि मंहगाई बढ़ गई है
मंहगाई का युग है
तेजी से उछल आया है
हर वस्तु की कीमत में
पर मनुष्य  सस्ता हुआ
महनत की मजदूरी भी
है  नहीं उसके  नसीब में
चूंकी तू खरा  कहता है

मुद्दतों  बाद निकली जब घर से ,
ख़ामोशी  में भी  सन्नाटा पसरा  पड़ा ,   
वट वृक्ष अश्रु  बहा रहे ,
धरा  भी उलझन में  खड़ी  !!

मोहब्बत  से  आबाद हुआ जहाँ,
तिनका तिनका बिख़र रहा, 
कभी हरा भरा रहा आँचल, 
बेबसी  में आज सूखा पड़ा  !!

मीना जी अाज ज़िन्दगी और कविता के बीच झूल रही है
My photo
काश ! ज़िंदगी कविता होती !
थोड़ा-थोड़ा बाँट-बाँटकर,
अपने हिस्से हम लिख लेते !!!

कभी-कभी ऐसा भी होता,
मेरी बातें तुम लिख देते
और तुम्हारी लिखती मैं !
अगर ज़िंदगी कविता होती !!!



इस गिरोह से 
उस गिरोह 
किसी के 
आने जाने को 
नजर अन्दाज 
कर ले जाना 

अलग बात है 

‘उलूक’ 
किसी ने 
नहीं रोका है 
किसी को 

किसी भी 
गिरोह के साथ 
आने जाने के लिये

-*-*-*-*-
हम-क़दम
सैंतालिस अंक तो निकल लिए
बारी अड़तालिसवें की है..
विषय है इस बार का
**शहनाई**
कैसी विडंबना है 
मानव जीवन का कि 
कर्म नहीं नियति 
यह तय करती है कि 
किसके नसीब में 
शहनाई है या तन्हाई ,  
खुशी है या गम , 
स्नेह है अथवा पीड़ा .. । 
हाँ, शहनाई की आवाज  
सबको भाती है , 

व्याकुल पथिक (शशि गुप्ता) की प्रस्तुति से ये अंश लाई हूँ
उनकी प्रस्तुति में यह गद्य रूप में है

रचना प्रेषण तिथिः 08 दिसम्बर 2018
प्रकाशन तिथि ः 10 दिसम्बर 2018
ब्लॉग सम्पर्क प्रारूप में ही प्रविष्ट प्रेषित करें
सादर

आदेश दें
यशोदा








सोमवार, 3 दिसंबर 2018

1235...हम-क़दम का सैंतालिसवाँ क़दम....आवाज

आज विश्व-विकलांंग दिवस है। कुछ अटपटा सा लगता है, इतनी जल्दी हम जो कल तक विकलांंग थे, आज  दिव्यांग  बन गये। क्या नाम बदलने से सब कुछ बदल जाता है? विकलांगता कोई दैवीय उपहार नहीं है यह एक बाधा  ही है, जो हमारे जीवन में अनेकों समस्याओं को जन्म देती है।  दिव्यांग  जैसे शब्दों के इस्तेमाल
से मुझे आपत्ति है क्यूंकि ऐसे शब्द गढ़ लेने भर से ही विकलांगों के साथ भेदभाव खत्म नहीं किया जा सकेगा।
                    मैं सोचता हूं  इस सम्मानजनक संबोधन से हमारी  समस्याओं में कोई कमी नहीं आयी है. आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जो अपने विकलांग बच्चों को समाज के समक्ष परिचय देने से भी गुरेज करते हैं। उन्हेंं हमेशा बंद कमरों में ही रखते हैं। कई परिवारों में विकलांग के साथ कई प्रकार से दुर्व्यवहार किया जाता है। कोई भी अक्षम सक्षम बन सकता है, सबसे पहले परिवार-जनों की सोच उसके प्रति सकरातमक हो,  जिसका परिवार में मान होगा, समाज भी उसे सम्मान की दृष्टि से देखेगा।  इस प्रकार वो सभी के सहियोग से अवश्य ही अपनी बाधाओं को दूर करते हुए अवश्य ही एक दिन सफल व्यक्ति बन सकेगा। ये मेरा निजी अनुभव है, जिन विकलांगों को परिवार से सहियोग मिला, वो तो आज कामयाब है, और जिन्हे उनके परिवारों में तिरसकार की दृष्टि से देखा जाता था, वो अधिकांश असफल ही रहे। मैं आज विश्व-विकलांग  दिवस पर उन परिवारों से, जिन में विकलांग बच्चे हैं, वे उनके प्रति सकरात्मक   सोच रखते हुए, अपने बच्चों को हौसला दे। उनकी शिक्षा की व्यवस्था करे। उन्हेंं प्रोत्साहित करेंं। उन्हेंं बाधा रहित वातावरण प्रदान करें। आप के प्रयासों से एक दिन वो सफल व्यक्ति बनेंगे।
-कुलदीप सिंह ठाकुर
★★★★★
तन्हाइयों में गुम ख़ामोशियों की
बन के आवाज़ गुनगुनाऊँ 
ज़िंदगी की थाप पर नाचती साँसें
लय टूटने से पहले जी जाऊँ 
-श्वेता
★
कैसे समझायें आवाज़ क्या होती है
जुबां वाले बेज़ुबां से पूछिएगा कभी
★
हमक़दम के विषय आवाज़
पर 
हमारे रचनाकारों की
रचनात्मकता
का आस्वादन
आप भी करिये
★

आदरणीया मीना शर्मा जी

ना जाने किसकी है आवाज,
बुलाता है कोई !!!
ना है सूरत का पता
और ना ही सीरत का,
फिर भी मन पर मेरे
अधिकार जताता है कोई !
ना जाने किसकी है आवाज,
बुलाता है कोई !!!
★★★★★★
आदरणीमा कुसुम कोठारी जी की 
दो रचना

आवाज दी शमा ने ओ परवाने
तूं क्यों नाहक जलता है।
मेरे फना होते ही हवा
मेरे पंख ले जाती है
रहती ना मेरे जलने की कोई निशानी
बस इतनी सी मेरी तेरी कहानी है ।
बस इतनी सी मेरी तेरी कहानी है।

★★★


सारा ब्रह्माण्ड ध्वनि और
   प्रतिध्वनियों से गूंजारित रहता
       जब तक हम उन्हें न करते
        अक्षर  रूप  में  हासिल
उनका नही होता कोई स्पष्ट स्वरूप
 अक्षर दे सुनाई  तो आवाज बनते
    ढलते ही स्याही में शब्द बनते
    अलंकृत होते तो काव्य बनते

       लय बद्ध हो तो गीत बनते
★★★★★
आदरणीया नेहा दुबे जी

यहाँ एक और आवाज़ है जो 
बाक़ी सुनी हुई आवाज़ों से अलग है, 
हर सुनी हुई आवाज़ को पहचानती हूँ, 
पर इस आवाज़ से अंजान हूँ,
ये आवाज़ है ख़ामोशी की आवाज़।
★★★★★
आदरणीया आशा सक्सेना जी

आवाज मीठी मधुर
कानों में रस घोलती
अपनी ओर आकृष्ट करती
आवाज प्रातः काल परिंदों की होती
स्वतः मन को रिझाती
कोयल की मधुर ध्वनि
कानों में रस घोलती
★★★★★
आदरणीया साधना वैद जी

एक वक्त था जब
ज़रा सा शोर, ज़रा सी हलचल
या ज़रा सी भी आवाज़
नागवार गुज़रती थी
लिखना पढ़ना हो, 
चिंतन मनन करना हो

★★★★★★

आदरणीया दीप्ति शर्मा जी

आवाज़ जो
धरती से आकाश तक
सुनी नहीं जाती
वो अंतहीन मौन आवाज़
हवा के साथ पत्तियों
की सरसराहट में
बस महसूस होती है
पर्वतों को लाँघकर
सीमाएँ पार कर जाती हैं
★★★★★
आदरणीया सुप्रिया जी

ना पुकारा है,ना पुकारूँगी,
ना रोका है,ना रोकूंगी,
तुम चलना निरंतर अपनी राह में,
मैं कभी भी पीछे से 
ना आवाज़ दूंगी...,l
★★★★★
आदरणीया शुभा मेहता जी

लगा जैसे नींद में 
कोई आवाज़ दे रहा है 
आओ ,आओ .....
अपना अमूल्य मत 
हमें बेचो ,हमें बेचो 
मुँहमाँगे दाम मिलेगें 
अच्छा .........!!
हमनें कहा ....
रोजगार मिलेगा ?
हाँ ,हाँ ..जरूर.?
★★★★★
आदरणीया अनुराधा जी

आवाज़ ही पहचान है
हर भाव की हर घाव की
आवाज़ से पहचान है
हर किसी जज़्बात की

सुनाई दे जाती है हर आवाज़

जब कुछ टूट कर बिखरे

नहीं सुनाई देती है तो

जब दिल टूट कर बिखरे

★★★★★
आदरणीया अभिलाषा चौहान जी

आवाज़ दबा दी जाती है अकसर
मन की,आत्मा की,
सुनी-अनसुनी करना
बन गई है फितरत हमारी।
कौन सुनता है ??
जब तड़पती हैं मासूम
हैवानों के बीच
दब जाती है आवाज
अट्टहासों में!!!
 ★★★★★
आदरणीय अनिता जी

नीर नयन  का  सूख  गया, 
बन  मीठी   मुस्कान,  
     लौट आएगे , माही  मेरे 
          मन  में था यही गान.. .....
★★★★★
आदरणीय शशि जी

हो, गुनगुनाती रहीं मेरी तनहाइयाँ
दूर बजती रहीं कितनी शहनाइयाँ

ज़िंदगी ज़िंदगी को बुलाती रही

आप यूँ फ़ासलों से गुज़रते रहे

दिल से कदमों की आवाज़ आती रही

आहटों से अंधेरे चमकते रहे

रात आती रही रात जाती रही...
★★★★★

और चलते-चलते उलूक के पन्नों से
डॉ. सुशील जोशी

कुत्तों का 
भौंकना 
तक उस 
माहौल में 
अपने मूल 
को भूल कर 
सियारों के 
ही अन्दाज 
की उसी 
आवाज में 
अपने आप 
ही अपनी 
आवाज को
तोल रहा 
होता है 
★

आपके द्वारा सृजित आज का
हमक़दम आपको
कैसा लगा?
अपनी प्रतिक्रिया
के माध्यम से
हमक़दम के लिए आपके 
बहुमूल्य सुझाव
आमंत्रित है।
★
एक गीत सुनिये मेरी पसंद का

हमक़दम के अगला विषय जानने के लिए
कल का अंक पढ़ना न भूलेंं।
★
आज के लिए आज्ञा दीजिए।

-श्वेता सिन्हा

                 

रविवार, 2 दिसंबर 2018

1234...सही सही है, या गलत सही है, पिताजी भी ना जाने किसको सिखा गये

सादर अभिवादन....
मुलाहिज़ा फ़रमाएँ अंक क्रमांक
एक दो तीन चार....
इस अंक में कुछ खास नही होते हुए भी
कुछ तो खास है......
अभी हालिया आदरणीया कविता दीदी का विवाह वर्षगाँठ
सम्पन्न हुआ है...शुभकामनाएँ

चल पड़ी है गाड़ी आजकल उनके प्यार की....कविता रावत

रोम-रोम पुलकित हो उठते
जब भी बजती घंटी
झनक उठते दिलतार
डूबे मन प्यार में सोच-सोच कर
आतुर धड़कने बढ़ती बार-बार
यूं कब दिन बीत जाता एक दूजे में
लगता हैं आई घड़ी बहार की
सुना है कन्हैया बना चितचोर
रहती उन्हें हर घड़ी अब
उनके इन्तजार की

अन्नदाता.....अनीता सैनी

गुरुर धधक रहा छाती में ,
पगड़ी स्वाभिमान की पहन 
अंगारों पर चलता हूँ  !!

आगोश में मोहब्बत , 
आँचल में उम्मीद समेटे
निश्चिल नित्य आगमन करता हूँ,!!


थोड़ा-सा रुमानी हो लें....श्वेता सिन्हा
दर्द को तवज्ज़ो कितना दें
दामन रो-रो कर भीगो लें
चुभते लम्हों को दफ़न करके
बनावटी चेहरों पे कफ़न धरके
वफ़ा की बाहों में सुकूं से सो लें
थोड़ा-सा रुमानी हो लें 

मेरा भारत
अनेक भाषाभाषी
रहते यहां।

पालते धर्म
बिना भेदभाव के
करते कर्म।

हवा सबकी
आसमान सबका
जमीं सबकी।

रूहानी मोहब्बत-माँ....शकुंतला
रूहानी मोहब्बत की दास्तां हैं माँ
हर इंसान की पहली मोहब्बत हैं माँ
धरा पर ईश्वर का प्रतिरूप हैं माँ
पूरे विश्व का एक ब्रह्माण्ड हैं माँ
आँखो से छलकता हुआ सागर हैं माँ

अब उल्टा-पुल्टा
डॉ. सुशील जी जोशी


कैसे 
पूछा जाये 
किसी से 

उनके 
पिता जी को 
उनके पिता जी 

सीधा 
सिखा गये 
या उल्टा 
सिखा गये । 

आज बस इतना ही
रविवार शुभ हो
यशोदा








शनिवार, 1 दिसंबर 2018

1233... विवशता



दिसम्बर
साल का आखरी महीना
याद कहाँ रहेगा नये साल की प्रतीक्षा में
क्या करूँ मैं जाते पल पर मातम
या
आते पल का स्वागत
“ज़िन्दगी राह गुजर है गुजर ही जायेगी”
जाने कब आखरी राह आ जायेगा
ज़िन्दगी में
थम जाये साँसे कही ठहर ना जाये वही
राहो के हर मौसम को जीलो तुम
हर पल को अपना बना लो
जाने कौन सा पल आखरी पल का साक्षी
ज़िन्दगी राह गुजर है गुजर ही जायेगी
खुश है जमाना आज पहली तारीख है
तटस्थ होना इतना मुश्किल कहाँ...

विवशता – राजीव कृष्ण सक्सेना

जब संध्या की अंतिम लाली,
नीलांबर पर बिछ जाएगी,
नभ पर छितरे घनदल के संग,
जब सांध्य रागिनी गाएगी,
मन से कुछ कुछ सुन तो लूँगा,
पर साथ नहीं गा पाऊँगा।

Image result for विवशता कविता


Image result for विवशता कविता
“पागल हो गया है क्या..? ये बहुत है,मैं  छोटे लोगों के ज्यादा मुँह नहीं लगता, भाग यहाँ से।”
 इंसान की कीमत उस कुत्ते से भी कम थी। उसके स्वाभिमान ने उसे भीख मांगने से इंकार कर दिया। वह विवश हो सौ का नोट मुट्ठी में बांधकर नए रोजगार की तलाश में चल पड़ा। गाँव में रुपए  भेजने थे। इतने कम से कैसे होगा! यही सोच अपनी विवशता पर रो पड़ा…।

Related image

विवशता

हाथों में तो मेंहदी का रंग
चढ़ भी न पाया है
चारों तरफ है जश्न का माहौल
मीठी खीर, सेवइयां, दावतें
पर मेरे दिल के आंगन में तो

विवशता
><
फिर मिलेंगे...
अब बारी है हम-क़दम की...
अंक सैंतालिसवाँ...
विषयः
आवाज़
प्रेषण की अंतिम तिथि शनिवार 1-12-2018 
तथा 

प्रकाशन तिथि सोमवार 3-12-2018 


आवाज़ दे रहा था आज 
बहुत दूर दूर से...

जैसे
कोई पहाड़ियों से
सदियों पुरानी घुटन भरी
आवाज़ आ रही है

और
मैं उसे सुनते हुए दौड़ लगाता
ऐसा लग रहा है कोई अपना सा
जो मुझे चाहते हुए छूट गया था

आज
फिर उसी आवाज़ ने मुझे खींच लिया
नहीं जानता कि क्या रिश्ता रहा होगा
मेरे और उनके बीच कुछ तो था या है

अब
कदम चल पड़े ही है तो उससे मिलना
भरसक कोशिशें रहेंगी मेरी उसे खोजने
उनकी आवाज़ ही है जो मेरी दिशा तय करें

लगता है
अब दिन दूर नहीं है सदियों पुराने
रिश्ते से फिर जुड़ जाऊं मैं और फिर
नया रिश्ता पुन: स्थापित होगा
न बिछड़ने के लिए ।

-पंकज त्रिवेदी
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...