निवेदन।


फ़ॉलोअर

बुधवार, 7 दिसंबर 2016

509.....जमीन की सोच है फिर क्यों बार बार हवाबाजों में फंस जाता है

सादर अभिवादन...
दिसम्बर का सातवाँ दिन
तेईस दिन बाद
धमा-चौकड़ी भरते
सन दो हजार सत्रह का प्रवेश


सब की मेहनत के भरोसे आ गया इस मोड़ पर
नाम है साझा सभी के तुम शिखर पाने तो दो

पक चुकी है उम्र अब क्या दोस्ती क्या दुश्मनी
वक़्त कितना क्या पता रिश्तों को सुलझाने तो दो


एक रिश्ता दोस्ती का
फलसफा यह जिंदगी का,
खूबसूरत सा जहाँ  यह
एक नाता हो ख़ुशी का !

घर आंगन छोड के जाना, कब अच्छा लगता है
आँखों से आँसू छलकाना, कब अच्छा लगता है

रोटी की मजबूरी, अक्सर छुडवा देती अपना देश
पराये देश में व्यापार फैलाना कब अच्छा लगता है

नापाक पाक से बात नहीं
बर्दाश्त कोई और घात नहीं
नक्शे में अब ये पाक नहीं
चाहे मरमिटे अपने लाख सही



दूर के ढोल सुहाने.....मालती मिश्रा
वैसे तो मानव के पास
गुणों का खजाना है 
पर समय निकल जाने के
उपरांत ही सदा 
इसने उनको पहचाना है




आज का शीर्षक..
की बात 
करने वाला 
सोचते सोचते 
एक दिन 
खुद ही 
जमींदोज 
हो जाता है ।

आज्ञा दें यशोदा को
सादर





मंगलवार, 6 दिसंबर 2016

508...बाबरी मस्ज़िद विध्वंस की 24 वीं बरसी

06 दिसम्बर सन् 1992
ये इमारत आज मौजूद नहीँ है
क्यों हुआ..कैसे हुआ..
ये कुछ अमुक लोगों का ही विदित है
.......
सादर अभिवादन स्वीकार करें
आज की पसंदीदा रचनाएँ संक्षिप्त में.....
..अनुकरणीय..







फूल और काँटे


आज का शीर्षक...
आज से चौबीस वर्ष पहले
धार्मिक उन्माद के चलते
ऐतिहासिक इमारत गिरा दी गई
अब उस जगह पर सिर्फ मैदान है
जहाँ लोग पूजा भी करते हैं
और कतिपय लोग 
पूजन स्थल से दूर
बगल के मैदान मे नमाज़ भी पढ़ते हैं.
....
बात साल 1949 की है. आजाद भारत की उम्र कुल मिलाकर दो साल ही हुई थी. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अभी भी भारत के विचार को साकार करने में लगे हुए थे, और उनके सहयोगी सरदार वल्लभभाई पटेल देश की सीमाओं को परिभाषित कर रहे थे. 1949 में देश भले ही आजाद हो गया था लेकिन विभाजित भारत के लोग अभी भी विभाजन की त्रासदी में तार-तार हुए सामाजिक तानेबाने के चीथड़े को समेटने की कोशिश कर रहे थे. इन्हीं सबके बीच उत्तर प्रदेश में जमीन तैयार की जा रही थी 22 दिसंबर की रात को अयोध्या घेरने की.
सुबह करीब 3 बजे अचानक से बिजली चमकी और श्री राम बाबरी मस्जिद में प्रकट हो गए. चमत्कार मानकर विश्वास कर लिया गया यह वाकया “राम जन्मभूमि को आजाद करवाने” की दिशा में हिंदुओं के “सदियों लंबे” संघर्ष में पहला महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ. 
दावा किया जाता है कि 
बाबरी मस्जिद को बाबर के सिपहसालार मीर बाकी ने साल 1528 में श्रीराम जन्मभूमि पर बने मंदिर को तोड़कर बनवाया था.

और आगे पढ़िए......

आज्ञा देँ दिग्विजय को
सादर..


















सोमवार, 5 दिसंबर 2016

507....हर तरफ फकीर हैं फकीर ही फकीर

सादर अभिवादन
दो रोज से परेशान थी
उँगलियाँ तवे को छू गई थी
आज ठीक है...

आज की पसंद........

किसी की प्रस्तुति नहीं पर डिज़िटल भारत की शुरुआत



काँपती उँगलियों से,
थरथराते शब्दो को लिख रही हूँ....
धुंध में तुम्हे ढूंढती अपनी आँखों की बेचैनियां,
इस बार राजाई में छुप कर,
तुम्हारी पढूंगी,और तुम्हे लिखूंगी,
मैं भी तुम्हे सर्दी की चिठ्ठियां...


अकेलापन........अनीता 
उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक
धरा के इस छोर से उस छोर तक
कोई दस्तक सुनाई नहीं देती


अपना बचपन.......जीतेन्द्र पाराशर
बेचैनी से ढूढ़ रहा था वो
अपना बचपन
अरसे बाद आया अपने गाँव
भाग चला पकड़ने
पीपल को
जो करते करते इन्तजार
मर चुका था



ये लोग पागल हो गए हैं..... नासिर काज़मी
उन्हें सदियों न भूलेगा ज़माना
यहां जो हादिसे कल हो गए हैं, 

जिन्हें हम देख कर जीते थे 'नासिर' 
वो लोग आँखों से ओझल हो गए हैं



४० पार..... रेवा टिबड़ेवाल
आईने के सामने खड़े हो 
आज खुद से 
बात करने की कोशिश करी ....... 
जब गौर से देखा तो 
समझ ही नहीं आया की 
ये मैं हूँ !!



आज के शीर्षक में ताजी खबर..

फकीरों 
के देश में 
खुश 
रह कर 
हमेशा 
की तरह 
बैठ कर 
पीटता 
चला चल 
अपनी 
लकीर 
दर 
लकीर । 

इसी के साथ आज्ञा दें यशोदा को
चलते-चलते एक छोटा सा पंच और




रविवार, 4 दिसंबर 2016

506....शताब्दी वर्ष में 12 वां हाइकु दिवस

सादर अभिवादन
अभी फोन मिला
........
साथ 
कुलदीप जी का
नेट ने 
छोड़ दिया..

आज हाइकु दिवस है ..... 
शताब्दी वर्ष में 12 वां हाइकु दिवस .... 
पटना में आयोजित किया जा रहा है...

आज पढ़िए हाईकूनुमा प्रस्तुति....





















आज्ञा दें दिग्विजय को
मैं आज कल अकस्मात ही आ जाता हूँ
सादर









शनिवार, 3 दिसंबर 2016

505 .... हाइकु दिवस






कल हाइकु दिवस है ..... शताब्दी वर्ष में 12 वां हाइकु दिवस .... पटना में आयोजन है .... कैसी अनुभूति हो रही है ,यहाँ शब्दों में नहीं बता सकती हूँ ... लोग पूछ रहे हैं , तैयारी कैसी है  ... तैयारी कैसी रही ये तो परिणाम बताते समय लोगों के आँखों से झलकता है .... 

सभी को यथायोग्य
प्रणामाशीष




PicsArt_1424104498960 (Small)




Image result for हाइकु दिवस


Image result for हाइकु दिवस




Image result for हाइकु दिवस













Image result for हाइकु दिवस




फिर मिलेंगे .... तब तक के लिए 
आखरी सलाम


विभा रानी श्रीवास्तव 



शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016

504..कुछ व्यक्त करने के लिये कोई है जो चल रहा हो साथ में लेकर शब्दकोष शब्दों को गिनने के लिये

सादर अभिवादन..
सोलह की पूँछ ही बाकी है
निगल लिया सत्रह ने उसे
गिनता के ही दिन बचे हैं....

पसंदीदा रचनाओं की ओर चला जाए....

सराहनीय...
Lawyer से बनी Successful चायवाली : उपमा विरदी की उपलब्धि
लोगों को चाय इतना पसंद आ रहा है कि लोग इसे बनाने का तरीका भी सीख रहें है | इसके लिए उपमा अलग – अलग शहरों में जाकर ‘The Art of Making Chai’ वर्कशॉप यानि चाय बनाने की कला के बारे में class लेती है जिसमे उपमा विरदी लोगों को स्वादिष्ट मसाला चाय बनाना सिखाती है| चायवाली (Chaiwaali) के नाम से आज उपमा ने बिजनेस में जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए बस यही कहना चाहूंगी


जब से मिले तुम मुझको 
मेरे ख्याल बदल गए 
जीने से बेजार था दिल 
तुम बहार बन के आ गए 

कभी कभी अपने से बडों की, अपने मार्गदर्शकों (Trainer) की बातें हमें भी अजीब लगती होंगी. ध्यान रहे, कहीं झल्लाहट मैं शागिर्द वाली गलती हमसे भी न हो जाये. यदि ऐसा हुआ तो वो हमारे सीखने की सीमा होगी, उसके आगे हम कुछ नहीं सीख पाएंगे. याद रखिये की सीखने की कोई सीमा नहीं है.



तुम हो...अर्चना तिवारी
तुम रंग नहीं
जिसे सिर्फ़ तीन रंगों में रंगा जाय
और तुम कोई आदेश भी नहीं
जिसे थोपा जाय
तुम असीमित हो, तुम अपरिभाषित हो
तुम अकथनीय हो, तुम बेरंग हो
तुम देश हो
कोई सामान नहीं हो...

मुल्क भी हैरान है ऐसा मदारी देखकर.....अतुल कन्नौजवी
जिनके चेहरे साफ दिखते हैं मगर दामन नहीं
शक उन्हें भी है तेरी ईमानदारी देखकर,

उम्रभर जो भी कमाया मिल गया सब खाक में
चढ गया फांसी के फंदे पर उधारी देखकर,


उलटफेर भरी दुनिया......कश्मीर ठाकुर
सारी की सारी दुनिया
जीना चाहता हूँ
मगर
मरना आता नहीं!



ओ कचनार.....रश्मि शर्मा
चेहरा मेरा था...
नि‍गाहें उसकी...
वो देखता जाता...
लगातार नहीं टि‍कती थी
उसकी नि‍गाहें...
कभी आकाश तकता तो कभी रास्‍ता।
मगर मुड़कर नि‍गाहें अटकती मेरे ही चेहरे पर।


अंत में शीर्षक कथा..

शब्दों के बीच में 
गिरते लुड़कते शब्दों
को जोड़ते तोड़ते
मरोड़ते शब्द
कोशिश में
समझाने की
बताने की
कुछ व्यक्त
कुछ अव्यक्त
व्यर्थ में
असमर्थ
समर्थ शब्द ।
........

आज्ञा दीजिए दिग्विजय को
फिर मिलेंगे जब भी आदेश मिलेगा











गुरुवार, 1 दिसंबर 2016

503....भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण,

जय मां हाटेशवरी...


सारे 
समीकरणों
के कर्णधार
तय करते हैं
किस कुत्ते
को आदमी
बनाना है
और
कौन सा
आदमी खुद
ही कुत्ता
हो जाता है

भारत के 500 और 1000 रुपये के नोटों के विमुद्रीकरण,

जिसे मीडिया में छोटे रूप में नोटेबंदी कहा गया, की घोषणा 8 नवम्बर 2016 को रात आठ बजे  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अचानक राष्ट्र को किये गए संबोधन के द्वारा की गयी। इस घोषणा में 8 नवम्बर की आधी रात से देश में 500 और 1000 रुपये के नोटों को खत्म करने का ऐलान किया गया। इसका उद्देश्य केवल  काले धन  पर नियंत्रण ही नहीं बल्कि  जाली नोटों  से छुटकारा पाना भी है।
इस विषय पर हर तरफ चर्चा है...
इस लिये आज के  लिंक भी...इसी विषय पर...

रूपये 500 व 1,000 की नोट बंदी और भारतीय अर्थव्यवस्था
पक्ष-

नकली मुद्रा पे काबू -
500 व् 1,000 के जेसे बड़े नोट बंद करने का सबसे ज्यादा असर, भारतीय बाज़ार में मोजूद लगभग 16 लाख करोड़ की नकली मुद्रा पे पड़ेगा. नकली मुद्रा 500 व् 1,000 के नोट के रूप में नेपाल व् बांग्लादेश के माध्यम से भारतीय बाज़ार में उतारी जाती है. जोकि जीडीपी की लगभग 20% है इन बड़े नोटों के बंद हो जाने से यह नकली मुद्रा और कुछ नहीं बस कागज के टुकड़े मात्र बन  के रह गयी है.

विपक्ष-
- बैंक व् ATM पे लम्बी लाइन लगेगी, लोग अपने पुराने नोट बदलने/जमा करने के साथ ही नये नोट भी निकालेंगे और भारत के अपर्याप्त बैंकिंग ढांचा को देखते हुए बैंको पे मारा-मारी होना लाजमी है. रोजाना मजदूरी करके पेट भरने वालो के लिए दिन भर बैंक की लाइन में लगना एक मुश्किल कार्य होगा.
- ग्रामीण भारत में बैंकिंग व्यवस्था के साथ साथ मोद्रिक ज्ञान की कमी को देखते हुई, जब उन्हें पता चलेगा कि उनका 500, 1,000 का नोट किसी काम का नहीं रहा, तो ग्रामीण जनों में भय का माहोल बनेगा.

500 और 1000 रुपए के नोट बंद होने से हो रहा नुकसान ...
वही दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल कहते है नोट बंद होने की जानकारी  बीजेपी को थी और उन्होंने अपना काले धन  ठिकाने लगा दिया और आगे वो कहते है आज बैंक में आम आदमी  लाइन में लगा  है कोई भी बड़ा पैसे वाला कही नहीं नजर आता है जिनके पास काला धन था उन्होंने सोना खरीद लिया  और कुछ ने इसे डॉलर से बदल लिया इस तरह 500 और 1000 के नोट बंद होने  देश में  केवल आम आदमी रिक्शेवाला, मोची, नाई, किसान, किराने वाला या मजदूर  परेशांन है उम्मीद करते है जल्दी ही देश में सब कुछ जल्दी ही पहले की तरह हो जायेगा !!

समय की मांग
आठ नवम्बर को एक जलजला आया, यह प्राकृतिक नहीं मानव निर्मित था, पर इससे सारा देश हिल गया। सरकार की तरफ से इसे भ्रष्टाचार, काले धन और बाजार में छाई नकली मुद्रा से निजात पाने के लिए उठाया गया कदम बताया गया। आम भारतीय जो देश के हित के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी-कठिनाई सहने को और त्याग करने को तैयार हो जाता है उसने अपने स्वभाव के अनुसार दसियों दिन तकलीफें झेलीं पर इस कठोर निर्णय का स्वागत ही किया। कारण साफ़ था, हमारे देश की अधिकतम आबादी वह है जो अपना खून-पसीना एक करने बावजूद अपनी आवश्यकता के सौ रुपये के बदले नब्बे रुपये ही कमा पाती है। उसके पास अपना उजला धन ही नहीं टिकता तो काले धन की बात ही कहां ! यह तबका वर्षों से मंत्री, संत्री, नेता, अभिनेता, इंजिनियर, ठेकेदार, फलाने-ढिमकाने के पास या फिर उनके द्वारा ठिकाने लगाए गए काले धन के बारे में सुनता आ रहा था। आज उसके मन में कहीं दबे ऐसे धन्ना-सेठों के प्रति आक्रोश को तसल्ली मिली। काले धन के देश के काम आने की बात सुन उसने परेशानियों को सहते हुए भी इस निर्णय का स्वागत किया।

उथल-पुथल मची हुई है मन में हादसे एक  पूरे परिवार को ही नहीं एक पूरे कुनबे को ख़तम कर देते हैं। .... एक पूरी पीढ़ी  पीछे चले जाते हैं लोग। ट्रेन हादसे में एक पत्रकार के घायल बच्चे के परिजन से किया प्रश्न - जब हादसा हुआ तो आपको कैसा फील हुआ ? इस बच्चे के माता-पिता ? जबकि वे नहीं रहे ये जानकारी के बिना पत्रकार इंटरव्यू लेने नहीं गया होगा।  हमें भीतर तक संवेदनहीन बना रहे हैं।

काला धन
पर सब लोग कह रहे काला धन होता है
धन का कोई रंग नहीं होता
धन तो सबके काम आता है
वो गरीब हो या अमीर
कुछ लोग ऐसे है जो धन को दबा कर रखे है
जो हमारे देश को खोखला कर रहा है
जो हुआ अच्छा हुआ
सरे गरीब और अमीर बराबर हो गए
सबसे ज्यादा तो चोट महिलाओं को लगी


आज बस इतना ही....
फिर मिलते हैं....


धन्यवाद।

   











Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...