---

बुधवार, 29 जुलाई 2026

4818...कभी मेरे संग चलते

 भोर वंदन 

"आज जो अच्छे हैं, उनमें बहुत थोड़े सच्चे अच्छे हैं। जो बुरे हैं, उनमें बहुत थोड़े सच्चे बुरे हैं। अच्छे लोग ज़्यादा हैं और बुरे कम हैं। अच्छे में सच्चे कम हैं और बुरे में सच्चे बहुत कम हैं। कुल मिलाकर सच्चे लोग बहुत कम हैं।"

विनोबा भावे

वर्तमान परिवेश पर नजर डाल कर उपर्युक्त पंक्तियॉ  पर नजर पडी,आप सब भी पढे और लिंकों को देखे..✍️

मौन की प्रतिध्वनि

 

कुछ शब्द

बिना बोले

निःशब्द कर देते हैं।

कुछ शब्द

बहुत बोलते हैं,

पर उन्हें

सुनता कोई नहीं।

वाक्यों के अर्थ..

✨️

चुप्पी

 चुप्पी के भी अर्थ बड़े हैं 

यूँ ही ताले नहीं जड़े हैं ।

संविधान को घोट रखा है 

लोकतंत्र की राह अड़े 

✨️

बिन छाँव की सड़क

बिन छाँव की सड़क

मैं सड़क हूँ,

कभी मेरे संग चलते थे पेड़ों के साये,

पंछियों के गीत,

और राहगीरों की मुस्कान।

आज धूप मेरे सीने पर

अंगार बनकर उतरती है।

✨️

मेरे भाव नदी का उमड़ता सोता

ऐ कविता शब्दों की तह में 

मेरे सारे दर्द छुपा लेना ,

जब अंतस् का भाव जगे

और हृदय आकुल हो जाये 

भींच अंक में सकल वेदना 

पंख पे कलम बिठा लेना 

ऐ कविता शब्दों की तह में 

मेरे सारे दर्द छुपा..

।।इति शम।।

धन्यवाद 

पम्मी सिंह ' तृप्‍ति '..✍️



2 टिप्‍पणियां:

  1. कुछ शब्द
    बिना बोले
    निःशब्द कर देते हैं।
    बेहतरीन अंक
    आभार
    वंदन

    जवाब देंहटाएं
  2. सच्चे लोग बहुत कम हैं
    सार्थक बात
    शानदार

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।