---

रविवार, 21 जून 2026

4780...समय मनुष्य को खर्च करता रहता है...

शीर्षक पंक्ति: आदरणीया मीना भारद्वाज जी की रचना से।

सादर अभिवादन। 

आज पितृ-दिवस(Father's Day) पर अपने पिताश्री का स्मरण करते हुए भूमिका में अपनी एक रचना  'पिता की स्मृति' प्रस्तुत कर रहा हूँ-

6 फरवरी 2008 से 

अब तक 

एक अधूरापन 

मेरे भीतर 

घर कर गया है 

करते होंगे लोग 

बरसी पर स्मरण पिता को

मेरी स्मृति से 

वह पल जाता ही नहीं 

जब मुखाग्नि दी थी 

बड़े भैया ने चिता को

एक काया 

अपना सफ़र 

मुकम्मल कर रही थी   

देखते-देखते 

पिता जी की पार्थिव-देह 

पंचतत्त्व में विलीन हो गई थी

उन्हें लेकर गए थे 

सजी हुई उदास अर्थी पर  

श्मशान-घाट

लौट आए थे 

उनकी स्मृतियों के साथ

बेबस बस ख़ाली हाथ

संस्कारों की फ़सल 

मूल्यों की अक्षय पूँजी

कुल के दायित्त्व

विश्वास का घनत्त्व  

इच्छाओं की गठरी 

बोध-कथाओं की लायब्रेरी

जीने की कलाओं का विस्तार 

देकर छोड़ गए हो संसार!  

आपकी स्मृति 

सघन परछाइयों में 

शून्य लिख जाती है

जिसके अर्थ तलाशता हुआ 

अपने पिता होने के 

अर्थ तलाशता हूँ

तस्वीर हो जाने के ख़याल में  

ख़ुद को खँगालता हूँ

नब्बे वर्ष की आयु 

निरोग जीवन जीकर

आपका महाप्रस्थान 

आपका साथी बूढ़ा नीम 

है अब मेरा मित्र महान। 

©रवीन्द्र सिंह यादव

रविवारीय अंक में पढ़िए चुनिंदा रचनाएँ (पीछे मुड़कर देखी एक झलक)-

अश्रुधारा मुक्तक 

धारा   में   पिता  भी  बहे,
तो     बहते      ही     गये ,
बहते        ही           गये।
भ्राता भी बिन बहे न रहा ,

भगिनी     भी     बही,
वह        ऐसी      बही।
वह  तो  फूट  ही  पड़ी ,
बहना हम को क्यों तुम छोड़ चलीं।

*****

अनुत्तरित प्रश्न 

सुबह से शाम तक

समय मनुष्य को खर्च करता रहता है,

और मनुष्य..,

जेब में पड़े  सिक्कों की तरह

धीरे-धीरे खर्च होता जाता है

निरन्तर अपनी जिजीविषा को

क्षीण होते देखता रहता है

छोटी-छोटी ज़रूरतों में

उसके दिन बँट कर रह जाते हैं

*****

बेटियाँ 

पाल-पोस कर बड़ा करना,
और दूसरे घर भेज देना ।
अपने कलेजे का टुकड़ा ,
किसी और को सौंप देना ।

अच्छे संस्कार अपनी बिटिया को देना ।
उसे इसी पूँजी से घर बसाते देखना ।
या एकाकी दीपशिखा-सी स्वावलंबी बनते देखना ।
पिता के आशीर्वाद का सम्मान है ना ?
पिता की नम आँखों का स्वाभिमान है ना ?

*****

वृद्धाश्रम-मुक्त समाज और सामंजस्य की आवश्यकता 

आज वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों को स्वास्थ्य और रहन-सहन की सभी भौतिक सुविधाएँ मिल रही हैं, लेकिन भावनात्मक रिक्तता बनी हुई है। जो संतान आज अपने माता-पिता को संस्थाओं के हवाले कर रही है, उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि 'समय का चक्र घूमकर वापस आता है।' भविष्य में उनके साथ भी वैसा ही व्यवहार होने की प्रबल संभावना है, जैसा वे आज अपने माता-पिता के साथ कर रहे हैं।

*****

सपनों का संसार 

बोध हो गया है

पर चलती रहती है साधना

संतोष नहीं होता

साधकों को

खोज ईश्वर की चलती रहती है

जहाँ नदी पार करके नाव छोड़ दी जाती है

उसी परिपक्व बुद्धि को सिद्धि दी जाती है!

*****

तीन कुण्डलिया :- भारत महान, हार और विचलित

सारे जग मे हो रहा ,भारत का गुणगान ।

शुभ संस्कारी भावना, है इसकी पहचान ।

 है इसकी पहचान, सभ्यता बड़ी निराली ।

सर्व धर्म सत्कार, बनाता गौरवशाली ।

कहे सुधा सुन मीत, लगा लो तुम भी नारे ।

भारत देश महान, कह रहे जग में सारे।।

*****

फिर मिलेंगे।

रवीन्द्र सिंह यादव


7 टिप्‍पणियां:

  1. सुंदर अंक
    वाकई संग्रहणीय अंक है ये
    आभार
    वंदन

    जवाब देंहटाएं
  2. सुप्रभात!! पितृ दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि के रूप में सुंदर प्रस्तुति, अन्य रचनाएँ भी सराहनीय हैं, आभार!

    जवाब देंहटाएं
  3. पितृ दिवस पर "पिता की स्मृति" बहुत ही भावपूर्ण हृदयस्पर्शी भावाजंलि है
    सभी लिंक्स बहुत उत्कृष्ट...
    सुन्दर प्रस्तुति में मेरी रचना को स्थान देने के लिए हृदयतल से आभार एवं धन्यवाद आपका ।

    जवाब देंहटाएं
  4. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  5. पितृ दिवस पर पिता को समर्पित भावपूर्ण भूमिका की कृति से सुसज्जित संकलन ।
    बेहतरीन सूत्रों के साथ मेरे सृजन को सम्मिलित करने हेतु आपका हृदयतल से हार्दिक आभार 🙏

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।