---

गुरुवार, 26 मार्च 2026

4693 रीति-नीति हर आयातित है भागें कहां,

 सादर अभिवादन 


इस बार लोगों में रामनवमी की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन है. 
जानें 26 या 27 मार्च में कब मनाई जाएगी रामनवमी,  
ये युद्ध क्या हुआ, सारे धार्मिक पंचांग गड्ड-मड्ड हो गए
चलिए दो दिन मना लेते हैं दो दिन पंजीरी खा लेंगे

रचनाएं देखें




हाँ , मन लौटना चाहता है
अंतरतम की गहरी गली में..
जहाँ मिले उसे 
अपना संतुलन,
अपनी गहराई,
अपना मौन और
असीम शांति के साथ वही स्थिरता
जिसमें बड़े  सुकून  से
धीरे-धीरे जन्म लेगी
फिर से...
उसकी अनुभूतियों की
वही कोमल धारा ।
उसकी अपनी कविता !




वह रहती या रहता कान्हा 
दोनों नहीं समाते घर में, 
नील गगन सा जो विशाल है 
प्रेम रहेगा कैसे मन में !





धोखेबाज खुश्बुओं के वृत
केंद्र बदबुओं से शासित है 
नाटक-त्राटक, चढ़ा मुखौटा 
रीति-नीति हर आयातित है 

भागें कहां, 
खडे सिर दुर्दिन 
पड़ा फूंस है, लगे पलीते---





समाप्ति की क़गार पर खड़े 
बोझिल संबंधों के कदम, 
छटपटाते बेचैन हो, 
दहलीज पार करने को, 
लुभा रहा जो आकर्षण, 
बाहर की दुनिया का




वो जो, गुजर रहा ये लम्हा,
वो जो, पुनः घटित हो रहा ये यहां,
उकेरेगी मन पर कोई निशाँ,
कल वे, बनेंगी दास्तां!




कुएँ की अँधेरी देह में
जल की तरह
ठहर जाती है
जहाँ गिरती हुई आवाज़ें
अपने ही वज़न से
धीरे-धीरे
डूबती हैं,
मौन की तलछट में बदलती,
और फिर
किसी अनजानी प्यास की दरार से
फिर से
कविता की तरह
रिसने लगती हैं।




गद्दारों के मुँह पर चाँटा 
पाकपरस्तों में सन्नाटा 
सत्तर साल का भांडा फूटा 
सेकुलरिज्म के पाँव में कांटा 
भारत की सेना की ताकत 
का सुन्दर पैगाम धुरंधर.

सादर समर्पित
सादर वंदन

6 टिप्‍पणियां:

  1. हमारे फेसबुक एकाउन्ट की वाट लग गई है
    मेटा ने हमारी पहचान पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है
    एकाउन्ट स्थिर होते तक फेसबुक मे शेयर नहीं कर पाएँगे
    क्षमा, क्षमा

    जवाब देंहटाएं
  2. सुप्रभात! रामनवमी पर हार्दिक शुभकामनाएँ, पठनीय रचनाओं का सुंदर संयोजन, आभार!

    जवाब देंहटाएं
  3. उत्कृष्ट लिंको के साथ लाजवाब प्रस्तुति ।
    मेरघ रचना को स्थान देने हेतु तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद 🙏🙏।

    जवाब देंहटाएं
  4. बेहतरीन रचनाओं के संकलन के लिए साधुवाद
    सभी सम्मलित रचनाकारों को बधाई
    मेरी रचना को मान देने का आभार

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही सुंदर सराहनीय संकलन।
    हार्दिक धन्यवाद भाई साहब।
    सादर

    जवाब देंहटाएं

आभार। कृपया ब्लाग को फॉलो भी करें

आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! आप से निवेदन है आप टिप्पणियों द्वारा दैनिक प्रस्तुति पर अपने विचार अवश्य व्यक्त करें।

टिप्पणीकारों से निवेदन

1. आज के प्रस्तुत अंक में पांचों रचनाएं आप को कैसी लगी? संबंधित ब्लॉगों पर टिप्पणी देकर भी रचनाकारों का मनोबल बढ़ाएं।
2. टिप्पणियां केवल प्रस्तुति पर या लिंक की गयी रचनाओं पर ही दें। सभ्य भाषा का प्रयोग करें . किसी की भावनाओं को आहत करने वाली भाषा का प्रयोग न करें।
३. प्रस्तुति पर अपनी वास्तविक राय प्रकट करें .
4. लिंक की गयी रचनाओं के विचार, रचनाकार के व्यक्तिगत विचार है, ये आवश्यक नहीं कि चर्चाकार, प्रबंधक या संचालक भी इस से सहमत हो।
प्रस्तुति पर आपकी अनुमोल समीक्षा व अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक आभार।